Aaj Ka Rashifal, 4 सितंबर 2026: आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी का दिन धार्मिक आस्था के साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है। रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जोड़ा जाता है। इसके साथ ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए अनुकूल संकेत दे रही है।
शुक्रवार के दिन शुक्र का अपनी ही राशि में मजबूत होना प्रेम, सौंदर्य, कला और आर्थिक मामलों के लिए शुभ माना जा रहा है। वहीं चंद्रमा की मजबूत स्थिति भावनात्मक संतुलन और मानसिक शांति का संकेत दे रही है। अष्टमी तिथि दोपहर 12:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रात करीब 11:04 बजे तक रहेगा। ऐसे में रात के जन्माष्टमी पूजन के समय भी यह शुभ संयोग बना रहेगा।
जन्माष्टमी के इस विशेष दिन Aaj Ka Rashifal, 4 सितंबर 2026 में मेष से मीन तक किस राशि के लिए क्या संकेत हैं, आइए जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 4 सितंबर 2026: मेष राशि
आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है या किसी पुराने सौदे से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। कामकाज में कोई रचनात्मक विचार आपको आगे बढ़ने का मौका देगा।
प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। हालांकि भाई-बहन या किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। जन्माष्टमी पर पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलेगी। शाम परिवार के साथ बिताना सुखद रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
आज आत्मविश्वास और भावनात्मक स्पष्टता दोनों मजबूत रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं और धन से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है।
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में प्रगति भले ही धीमी हो, लेकिन स्थिर बनी रहेगी। जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा में मन लगेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक सुकून मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
आज कुछ समय अकेले बिताना आपको मानसिक शांति दे सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों और आत्मचिंतन के लिए दिन अनुकूल है। बातचीत और समझौते से जुड़े मामलों में सहजता बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति स्थिर होने की ओर बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में गहरी भावनात्मक समझ विकसित हो सकती है। शाम को परिवार के साथ समय बिताना मन को हल्का करेगा। कामकाज में सामान्य गति बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। व्यक्तित्व और सामाजिक दायरे में प्रभाव बढ़ेगा। गुरु की कृपा से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जन्माष्टमी की खरीदारी—पूजा सामग्री, वस्त्र, मिठाई और सजावट आदि—में समय बीत सकता है और इससे मन में उत्साह रहेगा।
रिश्तों में आकर्षण और अपनापन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। रात के पूजन के दौरान मन को विशेष शांति मिल सकती है। परिवार और भाई-बहनों के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर तुलसी दल अर्पित करें।
सिंह राशि
करियर के लिहाज से आज कोई नई शुरुआत या महत्वपूर्ण निर्णय लाभदायक हो सकता है। नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा।
प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी। धन से जुड़े मामलों में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। पूजा-पाठ और आत्मचिंतन से मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। हालांकि सामाजिक दायरे में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। किसी की बात या व्यवहार आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को पीली मिठाई का भोग लगाएं।
कन्या राशि
आज आस्था और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकता है। कोई पुराना संशय दूर होगा और मन में स्पष्टता आएगी। आर्थिक मामलों में मजबूती बनी रहेगी और पैसों से जुड़ा कोई फैसला आसानी से सुलझ सकता है।
प्रेम और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। जन्माष्टमी पर पूजा-पाठ करना विशेष रूप से सुखद अनुभव दे सकता है। कामकाज में गति सामान्य रहेगी, लेकिन प्रगति स्थिर बनी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6
उपाय: अनाथालय या जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री दान करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मोर्चों पर शुभ संकेत दे रहा है। व्यक्तित्व, आकर्षण, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में मजबूती महसूस होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आमदनी से जुड़े मामलों में भी आत्मविश्वास रहेगा।
प्रेम जीवन के लिए दिन खास है। किसी खास व्यक्ति के सामने अपनी बात रखने या महत्वपूर्ण प्रस्ताव देने के लिए भी समय अनुकूल हो सकता है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही किसी नाराजगी को दूर करने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
उपाय: किसी जरूरतमंद महिला को सुहाग सामग्री दान करें।
वृश्चिक राशि
जन्माष्टमी के अवसर पर आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक लगेगा। साझेदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में स्पष्टता आएगी। कोई पुराना विवाद या उलझन सुलझ सकती है।
करियर में आत्मविश्वास बना रहेगा और आर्थिक मामलों में लंबी अवधि की स्थिरता के संकेत हैं। घर लौटने के बाद परिवार का साथ मन को सुकून देगा। हालांकि पिता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना उचित रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान मंदिर जाकर चोला चढ़ाएं और दर्शन करें।
धनु राशि
ज्ञान, स्वास्थ्य और दिनचर्या से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी या साझेदारी के मामलों में संतुलन रहेगा। भाई-बहन के साथ बातचीत सुखद हो सकती है।
जन्माष्टमी पर पूजा-पाठ और भक्ति के लिए समय अनुकूल है। हालांकि खान-पान और गले का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। विलासिता की चीजों पर अनावश्यक खर्च करने से बचें और कर्ज लेने में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 7
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
मकर राशि
रचनात्मक कार्यों में आज आपको नई प्रेरणा मिल सकती है। कोई नया विचार भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। करियर में भी सफलता के अवसर बनेंगे, खासकर सौंदर्य, कूटनीति और सहयोग से जुड़े कामों में।
पैसों के मामलों में बड़े फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। जन्माष्टमी पर पूजा करने से मानसिक सुकून मिलेगा। चोट लगने की आशंका को देखते हुए जल्दबाजी से बचें और संभव हो तो कर्ज लेने की स्थिति टालें।
शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 8
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को नीले या स्लेटी रंग के वस्त्र अर्पित करें।
कुंभ राशि
परिवार से जुड़े मामलों में शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी। घर का वातावरण आपको भावनात्मक सुकून देगा। शुक्रवार के प्रभाव से विश्वास, यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में भी अच्छे संकेत हैं।
कोई नई सीख या अवसर सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में भविष्य को ध्यान में रखकर योजना बनाएं। प्रेम संबंधों में शांति रहेगी। जन्माष्टमी पर पूजा-पाठ करने से मानसिक स्थिरता और संतोष मिलेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2
उपाय: हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पित करें।
मीन राशि
जन्माष्टमी का दिन मीन राशि वालों के लिए भी सकारात्मक रहने वाला है। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों से विशेष लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। बातचीत में स्पष्टता रहेगी और अपनी बात प्रभावी ढंग से सामने रखने में सफल हो सकते हैं।
रचनात्मक कार्यों में आपकी प्रतिभा सामने आएगी। नई योजना पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर बढ़त हासिल करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में बुखार या हड्डियों से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधानी बरतें। बड़े व्यक्तिगत फैसले फिलहाल सोच-समझकर लेना बेहतर होगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7
उपाय: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।













