राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो जगह- जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

On: September 9, 2026
Follow Us:
बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो जगह- जेल या जहन्नुम, योगी आदित्यनाथ
---Advertisement---

वाराणसी (बुधवार, 9 सितंबर 2026)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार के सख्त रुख को दोहराते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रदेश में कोई नरमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए धरती पर सिर्फ दो जगह सुरक्षित हैं—जेल या जहन्नुम। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को बड़ागांव-बाबतपुर स्थित आशा महाविद्यालय में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पिछली सरकारों की तरह माफियाओं के सामने झुकने वाली नहीं है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार की नीति स्पष्ट है और बेटियों की सुरक्षा से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बेटियों के सामने यह सवाल रहता था कि वे घर से बाहर कैसे निकलें। आज परिस्थितियां बदली हैं और सवाल यह है कि बेटियां कहां तक जाना चाहती हैं। उनके मुताबिक, स्कूल, कॉलेज और बाजार जाने को लेकर जो डर पहले परिवारों के मन में रहता था, वह अब काफी हद तक बदला है।

बेटियों की सुरक्षा के साथ शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार केवल बेटियों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, अवसर और आत्मनिर्भरता के लिए भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां पढ़ रही हैं, आगे बढ़ रही हैं और ऊंची उड़ान भर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही 50 हजार बेटियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। उन्होंने इसे बेटियों की शिक्षा और उनके आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की चिंता और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां बेटियां बिना भय के शिक्षा हासिल कर सकें और अपने सपनों को आकार दे सकें।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पांच लाख बेटियों का कन्यादान

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने यह योजना शुरू की थी, तब विपक्ष की ओर से इसका मजाक उड़ाया गया था। इसके बावजूद योजना को आगे बढ़ाया गया और अब तक पांच लाख बेटियों का कन्यादान इस योजना के माध्यम से किया जा चुका है।

योगी ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह से लेकर उनकी शिक्षा तक को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

हर ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी और अटल आवासीय विद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी बेटियों के लिए नए अवसर तैयार कर रही है। प्रदेश के हर ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी और अटल आवासीय योजना के तहत संस्थान विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द सैनिक स्कूलों में बेटियों के लिए सीट आरक्षित करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। इसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और राष्ट्रसेवा से जुड़े अवसरों तक पहुंचाना है।

2029 में महिलाओं को मिलेगा एक तिहाई प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि इसके प्रभावी होने के बाद 2029 में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई सीटों पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने अंगवस्त्रम और गणेश प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

समारोह में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर दयालु, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या के अलावा विधायक नीलकंठ तिवारी, सुशील सिंह, सौरभ श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष रामशकल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

काशी में बोले सीएम योगी, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेंगी दो-दो यूनिफॉर्म

काशी में बोले सीएम योगी, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेंगी दो-दो यूनिफॉर्म; 70 हजार केंद्रों का हुआ कायाकल्प

मंत्री जयवीर सिंह ने की बड़ी घोषणा

यूपी में संस्कृति उत्सव से जुड़ेंगे जेन-जी और जेन-अल्फा, मंत्री जयवीर सिंह ने की बड़ी घोषणा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सक

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सक; 500 पदों पर होगी तैनाती

पोषण माह के शुभारंभ पर CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से किया संवाद

‘मैं आपके गांव में गया हूं’, पोषण माह के शुभारंभ पर CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से किया संवाद

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती का परिणाम जारी

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती का परिणाम जारी, 5339 पदों के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित

काशी से पोषण माह 2026 का शुभारंभ

काशी से पोषण माह 2026 का शुभारंभ, अन्नपूर्णा देवी और सीएम योगी ने दिया ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का संदेश