राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र व यूपी सरकार से मांगा जवाब

On: November 8, 2026
Follow Us:
झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों पर हाईकोर्ट सख्त
---Advertisement---

लखनऊ (रविवार, 8 नवंबर 2026)। उत्तर प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों और बिना लाइसेंस संचालित क्लीनिकों पर रोक लगाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकार समेत अन्य पक्षकारों से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका में अयोग्य चिकित्सकों और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश तुलसा देवी सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया। याचिका में कहा गया है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में अयोग्य चिकित्सक और बिना लाइसेंस के क्लीनिक संचालित हो रहे हैं।

याची संस्थान ने अदालत से ऐसे डॉक्टरों और क्लीनिकों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता देने और अवैध चिकित्सा गतिविधियों से आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।

अवैध क्लीनिकों से लोगों की जान को खतरा

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि झोलाछाप डॉक्टरों और बिना लाइसेंस वाले क्लीनिकों की बढ़ती संख्या लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही है। इन पर रोकथाम के प्रभावी इंतजाम नहीं होने के कारण मरीजों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और कई मामलों में जान तक गंवानी पड़ रही है।

संस्थान का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं दे रहे व्यक्तियों और क्लीनिकों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई जरूरी है।

10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से अधिवक्ता भी अदालत में पेश हुए। हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार समेत अन्य पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने इस जनहित याचिका को इसी तरह के एक अन्य लंबित मामले के साथ संबद्ध कर पेश करने का भी आदेश दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी बोले, भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए

सीएम योगी बोले: भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए, पिछली सरकारों ने वनटांगिया समुदाय को भटकने के लिए छोड़ा

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना जारी

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा: परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना जारी, 19 और 20 नवंबर को होगी परीक्षा

BPEd अभ्यर्थियों को TET से छूट देने की तैयारी

BPEd अभ्यर्थियों को TET से छूट देने की तैयारी, नियमावली में संशोधन के लिए UPESSC ने शासन को भेजा पत्र

सीएम योगी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

सीएम योगी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा

गोरखपुर में सीएम योगी ने दी ₹82 करोड़ की सौगात

गोरखपुर में सीएम योगी ने दी ₹82 करोड़ की सौगात, वनटांगिया समाज के साथ मनाई दीपावली

दीपावली पर हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी

दीपावली पर हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी, मंदिर परिसर में जलाया दीप