राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

IND vs NZ: 244 रन की हार के बाद गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा, बल्लेबाजों को लगाई फटकार; बोले- ‘हम क्रीज पर अटक गए’

On: November 13, 2026
Follow Us:
IND vs NZ 244 रन की हार के बाद गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा
---Advertisement---

नई दिल्ली (Fri, 13 Nov 2026)। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को 244 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का गुस्सा भारतीय बल्लेबाजों पर फूट पड़ा। उन्होंने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि टीम के खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में नाकाम रहे। 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 89 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी नजर आई।

IND vs NZ 4th ODI: भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नाराज हुए गौतम गंभीर

माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 334 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की चुनौती का सामना नहीं कर सके। नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम 89 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने 244 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर से भारतीय बल्लेबाजों के वॉबल सीम गेंदबाजी के सामने संघर्ष को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने बल्लेबाजों की तकनीक पर विस्तार से बात करने के बजाय परिस्थितियों के हिसाब से खेलने की जरूरत पर जोर दिया।

गंभीर ने कहा, “मैं ज्यादा तकनीक पर नहीं जाऊंगा। वहां बहुत ज्यादा स्विंग नहीं थी, मूवमेंट को नकारना बल्लेबाजों का काम है। सीम से ज्यादा, हमारे लिए एरियाज और लेंथ ने ज्यादा समस्या पैदा की। हम क्रीज पर अटक गए।”

IND vs NZ: मैट हेनरी की गेंदबाजी पर क्या बोले गंभीर?

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारतीय बल्लेबाजी पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने 27 रन देकर छह विकेट हासिल किए। हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में भारत को तीन बड़े झटके देकर मैच का रुख लगभग शुरुआत में ही बदल दिया।

हालांकि, गौतम गंभीर ने हेनरी की गेंदबाजी को पूरी तरह अनप्लेयेबल मानने से इनकार किया। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजों को हर तरह की गेंदबाजी का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। भारतीय टीम के पास अनुभवी बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

गंभीर ने कहा, “इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी गेंद अनप्लेयेबल नहीं होती। मैट हेनरी ने अच्छे एरियाज में गेंदबाजी की, मगर हमें उसका सामना करना चाहिए था। आपको हमेशा 90 रनों के आसपास सिमट जाने का डर रहता है। यह वर्ल्ड कप में मिलने वाली परिस्थितियों जैसी है। हमने पिछले मैच में भी सात विकेट गंवा दिए थे, यह एक समस्या है।”

उनके इस बयान से साफ है कि टीम प्रबंधन केवल गेंदबाजों की तारीफ करके हार को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है। बल्लेबाजों को अपनी गलतियों से सीखने और मुश्किल परिस्थितियों में टिककर खेलने की जरूरत है।

IND vs NZ Series: भारत के पास सीरीज जीतने का आखिरी मौका

इस मुकाबले में भारतीय टीम की गलतियां केवल बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहीं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग को भारतीय टीम ने दो जीवनदान दिए, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और शानदार शतक जड़ दिया। उनकी पारी ने न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। दूसरी ओर, मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी ने भारतीय टीम की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

244 रनों की बड़ी हार के बावजूद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में उसके पास आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका बाकी है।

हालांकि, सीरीज का अंतिम मुकाबला भी माउंट माउंगानुई में ही खेला जाना है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के सामने अपनी गलतियों को सुधारने और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी का बेहतर जवाब देने की चुनौती होगी। अब देखना होगा कि गौतम गंभीर की नाराजगी के बाद टीम इंडिया अगले मुकाबले में किस तरह वापसी करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IND vs NZ श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी, चौथे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी, रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? चौथे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs NZ, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की टीम

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की टीम, टॉम लैथम संभालेंगे कमान; रचिन और कॉन्वे की वापसी

IND vs NZ 3rd ODI बारिश ने न्यूजीलैंड से छीनी सीरीज जीतने की उम्मीद

IND vs NZ 3rd ODI: बारिश ने न्यूजीलैंड से छीनी सीरीज जीतने की उम्मीद, भारत को अब सिर्फ एक जीत की दरकार

IND vs NZ तीसरे वनडे के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ेंगे उनके अपने

IND vs NZ: तीसरे वनडे के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ेंगे उनके अपने, जानिए क्या है वजह

शमी के संन्यास बाद रवि शास्त्री का बड़ा बयान

‘मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में होना चाहिए था’, संन्यास के बाद रवि शास्त्री का बड़ा बयान

मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर BCCI और रवि शास्त्री का भावुक बयान

मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर BCCI और रवि शास्त्री का भावुक बयान, कहा- ‘एक दौर को किया परिभाषित’