आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 18 नवंबर 2026) के अनुसार बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर और शतभिषा नक्षत्र में संचरण आज के दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से खास बना रहा है। चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनने के संकेत हैं, वहीं गुरु की दृष्टि इसके प्रभाव को कम करने वाली मानी जा रही है।
ग्रहों की इस स्थिति में सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी को कारोबार में नई डील मिल सकती है, तो किसी के रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। हालांकि मेष, कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातकों को आर्थिक फैसलों, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries): उधार देने से बचें, आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी
आज मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान का कारण बन सकता है। लोन, कर्ज और पैसों के लेनदेन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखें। किसी को उधार देने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा।
पारिवारिक जीवन में भी संयम बनाए रखें। मानसिक अस्थिरता या झुंझलाहट के कारण छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। आज अचानक कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सामने आ सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्य प्रतिशत: 71%
उपाय: भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें।
वृषभ राशि (Taurus): खर्चों पर नियंत्रण रखें, अधिकारियों से तालमेल बनाएं
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में कुछ मानसिक दबाव रह सकता है। अधिकारी आपके काम की समीक्षा कर सकते हैं, इसलिए अपने काम में लापरवाही न बरतें और वरिष्ठों से तालमेल बनाए रखें।
आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य, घर के उपकरण या अन्य जरूरी चीजों पर धन खर्च हो सकता है। पिता और पैतृक पक्ष के लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ सकती हैं। हालांकि ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini): काम का दबाव रहेगा, शाम को मिलेगी राहत
मिथुन राशि के जातकों को आज कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की ओर से दबाव या अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। पुराने कामों की समीक्षा करने और अधूरे कार्यों को व्यवस्थित करने का समय है।
आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें। दिनभर की व्यस्तता और थकान के बाद शाम का समय राहत देने वाला रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपके मन को सुकून देगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer): स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, फैसलों में धैर्य रखें
कर्क राशि के जातकों के लिए आज मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा।
सर्दी-जुकाम या किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या के कारण परेशानी हो सकती है। घुटनों से जुड़ी समस्या वाले जातक विशेष सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी कोई बात अपनों को नाराज कर सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।
सिंह राशि (Leo): टीमवर्क से लाभ, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं अवसर
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। टीमवर्क आपकी सफलता का आधार बन सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामकाज में भी सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिलने की उम्मीद है। कारोबार में कोई लाभदायक सौदा हाथ लग सकता है और सामाजिक क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा।
हालांकि वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। उन्हें आपके सहयोग और समय की जरूरत हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें।
कन्या राशि (Virgo): परिवार का सहयोग, नए काम की शुरुआत के संकेत
कन्या राशि के जातकों के लिए आज खर्च बढ़ सकते हैं। मन सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित होगा, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी है। कला, रचनात्मक गतिविधियों और रुचि से जुड़े विषयों में मन लगेगा।
शिक्षकों, सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिल सकता है। कारोबारियों के लिए लाभ का अवसर सामने आ सकता है। शाम से रात तक का समय विशेष रूप से अनुकूल रहने के संकेत हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने या भविष्य की योजना बनाने के लिए समय अच्छा रह सकता है।
बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: तुलसी को जल और दूध अर्पित करें।
तुला राशि (Libra): कारोबार में सफलता, अटके काम पूरे होने की संभावना
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण डील में सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम भी आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम में गति आएगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को राहत महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, हालांकि उनकी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): आत्मविश्वास बढ़ेगा, प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा
वृश्चिक राशि के जातकों का मनोबल आज मजबूत रहेगा। आप आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे कर पाएंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने के संकेत हैं।
प्रबंधन, प्रशासन और सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। बैठकों में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और आपके सुझावों को महत्व दिया जा सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius): अधूरे काम पूरे होंगे, यात्रा के अवसर बनेंगे
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिहाज से अनुकूल है। घर के बड़े-बुजुर्गों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न हो सकता है।
यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में साहसिक फैसले आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत में विवाद से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: तुलसी माता के सामने घी का दीपक जलाएं।
मकर राशि (Capricorn): करियर में अच्छे अवसर, रुचि के काम करने का मौका
मकर राशि के जातकों के लिए आज करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। आपको अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार काम करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक कारणों से छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाइयों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है, इसलिए विवाद से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सभी दस्तावेज और पक्ष अच्छी तरह जांच लें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius): मानसिक उलझन से बचें, स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा और राहु की युति मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकती है। जल्दबाजी या आवेश में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण काम में धैर्य रखें।
पुरानी स्वास्थ्य समस्या फिर से उभर सकती है। खानपान में संयम बरतें, विशेषकर पेट से संबंधित परेशानियों को लेकर सतर्क रहें। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें और किसी से ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो।
भाग्य प्रतिशत: 74%
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces): बढ़ते खर्च पर लगाम लगाएं, जोखिम से बचें
मीन राशि के जातकों के लिए आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी पुरानी समस्या के दोबारा सामने आने से मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना जरूरी होगा।
जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर मतभेद हो सकता है। कोई बनता हुआ काम अचानक रुकने से निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जोखिम वाले कामों से दूरी रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जरूरी काम के लिए घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलना बेहतर होगा।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न का दान दें।













