राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय, अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा: सीएम योगी

On: November 23, 2026
Follow Us:
अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय, सीएम योगी
---Advertisement---

लखनऊ (23 नवंबर 2026)। अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इस पहल को भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर रामभक्तों को बधाई देते हुए कहा कि अवध और मिथिला के आत्मीय संबंधों में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। इससे दोनों देशों के श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा आसान होगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगी दो ऐतिहासिक धार्मिक नगरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर इस रेल सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अवध और मिथिला के बीच आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा ‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते सदियों पुराने हैं। अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधा रेल संपर्क इन संबंधों को आधुनिक परिवहन सुविधा के माध्यम से एक नई पहचान देगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के कर-कमलों से प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम तथा माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या धाम में उपस्थित रहेंगे।

भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

सीएम योगी ने विश्वास जताया कि भारत और नेपाल के बीच युगों से कायम आत्मीय संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क के जरिए और अधिक मजबूत होंगे। उन्होंने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

यह रेल संपर्क केवल दो शहरों को जोड़ने तक सीमित नहीं है। रामायण परंपरा से जुड़े इन दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधी यात्रा की सुविधा भारत और नेपाल के लोगों को अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी देगी।

सरयू-कमला एक्सप्रेस से 604 किलोमीटर का सफर होगा आसान

अयोध्या और जनकपुर के बीच शुरू की जा रही इस रेल सेवा का नाम सरयू-कमला एक्सप्रेस रखा गया है। करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को लगभग 19 घंटे लगेंगे। नियमित परिचालन 28 नवंबर 2026 से शुरू होने का कार्यक्रम है। ट्रेन सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में चलेगी।

इस सेवा से उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के बीच रेल संपर्क को भी विस्तार मिलेगा। खास तौर पर रामायण सर्किट से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश के अंत में कहा कि अवध को मिथिला से एकाकार करने वाले इस पावन उपहार के लिए सभी रामभक्तों को हृदय से बधाई। उन्होंने ‘जय श्री सीताराम’ के उद्घोष के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UPESSC यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर 2026 की आंसर की जारी

UPESSC: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर 2026 की आंसर की जारी, 29 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

पुलिस झंडा दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी को लगाया गया फ्लैग पिन

पुलिस झंडा दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी को लगाया गया फ्लैग पिन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं

सरयू-कमला एक्सप्रेस बनेगी अयोध्या और जनकपुर के बीच सांस्कृतिक सेतु

सरयू-कमला एक्सप्रेस बनेगी अयोध्या और जनकपुर के बीच सांस्कृतिक सेतु, सीएम योगी बोले- मजबूत होंगे भारत-नेपाल के रिश्ते

सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ से पहले रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी

सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ से पहले रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

लखनऊ में वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का छात्रों को संदेश

लखनऊ में वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का छात्रों को संदेश- ‘चरित्र बनाओ, सिर्फ CV नहीं’, बोले- ईमानदारी से काम करें

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, सड़क से रेल और हवाई यातायात तक पड़ेगा असर; IMD की चेतावनी