राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

नया Bus Stand: अलीगढ़ के पनैठी-अलहदापुर में जल्द बनेगा आधुनिक बस अड्डा, जाम से मिलेगी राहत

On: September 1, 2025
Follow Us:
नया Bus Stand: अलीगढ़ के पनैठी-अलहदापुर में जल्द बनेगा आधुनिक बस अड्डा, जाम से मिलेगी राहत
---Advertisement---

पनैठी-अलहदापुर क्षेत्र में आवंटित हुई 0.855 हेक्टेयर भूमि, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अलीगढ़ (27 अगस्त 2025)। अलीगढ़ जिले में ट्रैफिक जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। इसी बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए पनैठी-अलहदापुर के पास नए Bus Stand के निर्माण के लिए 0.855 हेक्टेयर भूमि परिवहन विभाग के नाम आवंटित कर दी है। इस फैसले को लेकर जिलाधिकारी (DM) संजीव रंजन ने कहा कि नया बस अड्डा न केवल यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगा बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधा भी प्रदान करेगा।

जाम से मिलेगी छुटकारा

फिलहाल अलीगढ़ के सभी बस स्टैंड शहर के भीतर स्थित हैं, जिसके कारण आए दिन मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। हालात इतने बिगड़े कि कुछ समय पहले गांधी पार्क स्टैंड से बसों का संचालन ही बंद करना पड़ा। अब केवल मसूदाबाद और सूतमील चौराहे के बस स्टैंड ही संचालित हो रहे हैं। नया बस अड्डा शहर के बाहर बनने से इस समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद है।

भूमि हस्तांतरण का पूरा ब्यौरा

आवंटित की गई 0.855 हेक्टेयर भूमि में पनैठी गांव के गाटा नंबर 5 (0.463 हेक्टेयर) और अलहदादपुर के गाटा नंबर 965 (0.399 हेक्टेयर) शामिल हैं। यह जमीन मुफ्त में परिवहन विभाग को दी गई है और इस पर केवल बस स्टैंड ही बनाया जा सकेगा। DM ने साफ निर्देश दिए हैं कि भूमि का प्रयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं होगा।

स्थानीय समिति का संघर्ष रंग लाया

पनैठी क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष अर्जुन भोलू और उनके साथियों ने लंबे समय से बस स्टैंड और स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग उठाई थी। समिति ने लगातार अधिकारियों को पत्र लिखकर और जनसमर्थन जुटाकर इस मुद्दे को जीवंत बनाए रखा। आखिरकार उनके प्रयास सफल रहे और भूमि आवंटन पर मुहर लग गई।

स्पोर्ट्स कॉलेज और लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र की दिशा में भी कदम

बस स्टैंड के साथ ही प्रशासन ने महुआखेड़ा-गुरुसिरकन इलाके में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज और लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भी भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। DM संजीव रंजन ने पशुधन एवं मत्स्य विभाग को पत्र लिखकर इस भूमि के उपयोग की अनुमति मांगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश; अब मानसून की विदाई के संकेत

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों के पास कारीगरों के लिए नहीं थी फुर्सत

पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

‘मोदी की अभी हाफ इनिंग, दशकों करनी है देश की सेवा’, पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, तो पीएम मोदी नए भारत के शिल्पी

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख-समृद्धि का नवप्रभात ला रहे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे