नई दिल्ली (14 सितम्बर 2025): भारत सरकार ने PLI Scheme (Production Linked Incentive Scheme) के तहत AC और LED Lights मैन्युफैक्चरिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब आवेदन विंडो 15 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी। यह फैसला उद्योग जगत की बढ़ती रुचि और निवेश की संभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।
क्या है PLI Scheme?
PLI Scheme यानी Production Linked Incentive Scheme भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे पहली बार 2020 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य भारत में घरेलू manufacturing को बढ़ावा देना और विदेशी निवेश को आकर्षित करना है। इस स्कीम के तहत उन कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है, जो भारत में निवेश करती हैं और तय किए गए उत्पादन व राजस्व लक्ष्यों को हासिल करती हैं।
AC और LED लाइट्स के लिए PLI Scheme का चौथा राउंड
- AC और LED Lights के लिए PLI Scheme की कुल अवधि 7 वर्ष (FY 2021-22 से FY 2028-29) तय की गई है।
- इस योजना का कुल बजट ₹6,238 करोड़ है।
- अब तक 83 कंपनियों को चुना जा चुका है, जिन्होंने लगभग ₹10,406 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
- चौथे राउंड में चुनी गई कंपनियों को शेष अवधि के लिए प्रोत्साहन का लाभ मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
जो कंपनियां इस स्कीम का लाभ लेना चाहती हैं, वे ऑनलाइन पोर्टल pliwg.dpiit.gov.in
पात्रता (Eligibility)
- नई कंपनियां, जो पहली बार योजना में शामिल होना चाहती हैं।
- पहले से चयनित कंपनियां, जो अधिक निवेश करना चाहती हैं।
- ग्रुप कंपनियां, जो अलग-अलग सेगमेंट में आवेदन करना चाहती हैं।
ध्यान रहे कि इसके लिए पात्रता शर्तों (पैरा 5.6) और निवेश समयसीमा (एपेंडिक्स-1/1A) का पालन करना होगा।
कितना मिलेगा लाभ?
- नई कंपनियों और GP-2 कैटेगरी से ऊपर जाने वाले लाभार्थियों को अधिकतम 2 वर्ष तक प्रोत्साहन मिलेगा।
- GP-1 कैटेगरी से ऊपर जाने वालों को केवल 1 वर्ष का लाभ मिलेगा।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम
PLI Scheme का मकसद भारत को manufacturing hub बनाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की भागीदारी को बढ़ाना है। AC और LED लाइट्स के महत्वपूर्ण पार्ट्स अब देश में ही बनेंगे, जिससे import dependency कम होगी और Atmanirbhar Bharat मिशन को मजबूती मिलेगी।