राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

बेटियां संभालेंगी प्रशासन की जिम्मेदारी, Mission Shakti 5.0 से बढ़ेगा आत्मविश्वास

On: September 22, 2025
Follow Us:
Mission Shakti 5.0
---Advertisement---

23 से 30 सितंबर तक प्रदेश भर में होंगे विविध आयोजन

लखनऊ (Mon, 22 Sep 2025)। शारदीय नवरात्र की शुभ बेला में बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। Mission Shakti 5.0 के तहत 23 से 30 सितंबर तक प्रदेश भर के विद्यालयों और सरकारी विभागों में ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनसे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़े और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो। इसी कड़ी में 23 सितंबर को बेटियां एक दिन के लिए विभिन्न विभागों की प्रशासनिक अधिकारी बनकर जिम्मेदारी संभालेंगी।

रैली, नुक्कड़ नाटक और आत्मरक्षा प्रशिक्षण

सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं ने रंग-बिरंगी रैलियां निकालीं। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बालिकाओं ने समाज को यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा, शिक्षा और सक्रिय भागीदारी केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।
विद्यालय परिसरों में मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित नाट्य मंचन ने नवरात्र की आस्था को भी शिक्षा और सशक्तिकरण के साथ जोड़ दिया। कई जगह छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता दिखाई।

“हर बालिका बनेगी आत्मनिर्भर” – मोनिका रानी

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि Mission Shakti केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हर बालिका की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक संकल्प है। उनके शब्दों में, “हर बालिका की प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। यही अभियान का उद्देश्य है।”

सरकार का लक्ष्य – समाज की नेतृत्वकर्ता बने बेटियां

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि सरकार का प्रयास केवल शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर बालिका को जागरूक और नेतृत्व करने योग्य बनाना है। उन्होंने कहा कि Mission Shakti 5.0 इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है।

30 सितंबर तक ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

मिशन शक्ति 5.0 के तहत होने वाले आयोजन विविध रंग और संदेश समेटे होंगे—

  • 23 सितंबर: छात्राएं बनेंगी एक दिन की अधिकारी
  • 24 सितंबर: मीना दिवस, छात्राओं को दिखाई जाएगी निडर फिल्म
  • 25 सितंबर: केजीबीवी की बालिकाओं का बैंक भ्रमण और वित्तीय जागरूकता
  • 26 सितंबर: विद्यालयों में ख्यातिप्राप्त महिलाओं से संवाद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण
  • 27 सितंबर: थाना भ्रमण, साइबर क्राइम और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
  • 28 सितंबर: बाल विवाह और महिला योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक
  • 29 सितंबर: बालिका अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम
  • 30 सितंबर: सरकारी अस्पतालों में भ्रमण, स्वास्थ्य जांच और जनजागरूकता अभियान

सामाजिक बदलाव की दिशा में कदम

इस पूरे कार्यक्रम का मकसद है कि बेटियां न केवल किताबों तक सीमित रहें, बल्कि समाज में अपनी भूमिका को पहचानें और प्रशासनिक जिम्मेदारी का अनुभव भी हासिल करें। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि Mission Shakti 5.0 के जरिए बालिकाओं में आत्मविश्वास और समाज में उनकी भागीदारी दोनों को नई ऊंचाई मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश; अब मानसून की विदाई के संकेत

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों के पास कारीगरों के लिए नहीं थी फुर्सत

पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

‘मोदी की अभी हाफ इनिंग, दशकों करनी है देश की सेवा’, पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, तो पीएम मोदी नए भारत के शिल्पी

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख-समृद्धि का नवप्रभात ला रहे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे