राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

Asia Cup 2025: CM योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा- “जीत हमेशा भारत की होती है”

On: September 29, 2025
Follow Us:
Asia Cup 2025
---Advertisement---

लखनऊ (Mon, 29 Sep 2025)। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए Asia Cup 2025 Final में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह भारत का नौंवा एशिया कप खिताब है। इस यादगार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सभी ने टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाएं दीं।

CM योगी का अंदाज: “जीत हमेशा भारत की ही होती है”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा—
“चाहे कोई भी स्थान हो, जीत हमेशा भारत की ही होती है। भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी को हार्दिक बधाई। जय हिंद।”

योगी का यह बयान न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि उनके शब्दों में वह भरोसा झलक रहा था कि भारत की जीत तय थी।

डिप्टी सीएम ने भी दी शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट कर कहा—
“जय भारत- विजय भारत। पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त कर आपने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। समस्त देशवासियों को इस अद्भुत उपलब्धि पर अपार गर्व है।”

वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी बधाई देते हुए लिखा—
“जय हो। एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।”

विपक्ष से भी आई प्रतिक्रिया

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर विपक्ष ने भी शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा—
“एकता ही जीत की नींव है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई।”

Asia Cup 2025 Final: पूरे देश में जश्न

भारत की यह जीत क्रिकेट मैदान से कहीं आगे जाकर देश की एकजुटता और जज्बे का प्रतीक बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत को “ऑपरेशन सिंदूर” जैसा बताया और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति, योगी सरकार के ऊर्जा प्रबंधन ने बनाया नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति, योगी सरकार के ऊर्जा प्रबंधन ने बनाया नया कीर्तिमान

यूपी के हर जिले में बनेगा स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

यूपी के हर जिले में बनेगा स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगी ट्रेनिंग; सीएम योगी का बड़ा ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला: बोले- 2017 से पहले की सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी ‘अपशगुनी’ थी

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं घटीं, युद्ध और महंगे फ्यूल का असर

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं घटीं: युद्ध और महंगे फ्यूल का असर, अब रोजाना सिर्फ 86 उड़ानें संचालित

यूपी की जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट

यूपी की जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट: अगले माह तक सभी कारागारों में होगी सुविधा, डीजी जेल ने जारी किए निर्देश

विश्व युवा कौशल दिवस 2026, सीएम योगी ने 11 युवाओं को किया सम्मान

विश्व युवा कौशल दिवस 2026: सीएम योगी ने 11 युवाओं को किया सम्मान, संघर्ष से सफलता की कहानियों ने जीता दिल