राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

Vijayadashami 2025: सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी शुभकामनाएं, नेताओं ने बताई सत्य की विजय का संदेश

On: October 2, 2025
Follow Us:
Vijayadashami 2025
---Advertisement---

लखनऊ, 02 अक्टूबर 2025: देशभर में विजयदशमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। दोनों नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

सीएम योगी ने कहा—विजयादशमी आशा और ऊर्जा का प्रतीक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें यह याद दिलाता है कि सत्य की राह कठिन जरूर हो सकती है, लेकिन अंततः वही विजय प्राप्त करता है। उन्होंने कहा, “इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है, जो हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल—सत्य और धर्म ही रहते हैं अमर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजयदशमी हमें स्मरण कराती है कि असत्य चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है। उन्होंने इसे समाज में नैतिकता और सदाचार को मजबूत करने वाला पर्व बताया।

विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें जीवन में सत्य, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन अन्याय पर न्याय और अनीति पर नीति की विजय का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

अखिलेश यादव ने कहा—अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विजयदशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें यह सबक देता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता है। बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य और न्याय की जीत होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश; अब मानसून की विदाई के संकेत

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों के पास कारीगरों के लिए नहीं थी फुर्सत

पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

‘मोदी की अभी हाफ इनिंग, दशकों करनी है देश की सेवा’, पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, तो पीएम मोदी नए भारत के शिल्पी

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख-समृद्धि का नवप्रभात ला रहे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे