राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

सीएम योगी के निर्देश पर Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, नशे के सौदागरों पर कड़ा शिकंजा

On: October 19, 2025
Follow Us:
सीएम योगी के निर्देश पर Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
---Advertisement---

लखनऊ (Sun, 19 Oct 2025): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर भी कड़ा शिकंजा कस दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने Codeine Syrup सहित अन्य नॉरकोटिक्स औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय, वितरण और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाया।

इस अभियान में बड़े पैमाने पर जब्ती, गिरफ्तारियां और NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए। खास बात यह है कि यह कार्रवाई केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी गहन पड़ताल की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप के नमूनों की भी विशेष जांच जारी है।

अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर निगाह

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप Codeine Syrup के अवैध वितरण और दुरुपयोग पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक छापेमारी और जांच में यह पता चला कि इन दवाओं की आपूर्ति केवल यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब, दिल्ली और असम के रास्ते बांग्लादेश तक भी पहुंच सकती है।

“यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि नेटवर्क अंतरराज्यीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है,” डॉ. जैकब ने कहा।

मैन्युफैक्चरिंग से रिटेल तक विस्तृत जांच

आयुक्त ने बताया कि सभी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, स्टॉकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर्स के अभिलेखों की जांच की जा रही है। एनडीपीएस अधिनियम और ड्रग एक्ट के तहत संयुक्त अभियान चलाकर किसी भी स्तर पर अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

लखनऊ में विशेष छापेमारी

लखनऊ में दीपक मानवानी के घर से ₹3 लाख मूल्य की अवैध औषधियां जब्त की गईं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट 1985 की धारा 8, 21 और 22 के तहत केस दर्ज हुआ। इसी तरह M/s Arpik Pharmaceuticals Pvt. Ltd. और M/s Idhika Lifesciences Pvt. Ltd. के गोदामों पर छापे मारे गए।

लखीमपुर खीरी में पीयूष मेडिकल एजेंसी से अवैध Tramadol capsules, और बहराइच में रॉयल फार्मा व ममता मेडिकल एजेंसी से ₹30,000 मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की गईं।

अभिलेखों में गड़बड़ी पर कार्यवाही

सीतापुर के नैमिष मेडिकल स्टोर के संचालक शिवम कुमार के खिलाफ BNS धारा 318(1) और 335 में केस दर्ज हुआ। रायबरेली, लखनऊ–सुल्तानपुर में भी कोडीनयुक्त औषधियों की बिलिंग और विक्रय में अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई।

मेडिकल स्टोर्स पर रोक और निगरानी

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बलरामपुर और गाजियाबाद में कई मेडिकल स्टोर्स पर Codeine Syrup और नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगाई गई। सीमावर्ती जिलों जैसे बहराइच, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर में भी गहन जांच जारी है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर नमूना जांच अभियान

राज्यभर से 913 कफ सिरप के नमूने संकलित किए गए हैं। इनमें से 63 नमूनों की रिपोर्ट संतोषजनक आई है और किसी में हानिकारक मिश्रण नहीं पाया गया। शेष नमूनों की जांच प्राथमिकता पर जारी है।

डॉ. जैकब ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में Codeine Syrup और अन्य नॉरकोटिक्स दवाओं के क्रय–विक्रय व भंडारण पर निरंतर निगरानी बनी रहे। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now