राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

Noida International Airport का निरीक्षण करेंगे CM योगी, उद्घाटन की तिथि तय होने की संभावना

On: October 24, 2025
Follow Us:
Noida International Airport का निरीक्षण करेंगे CM योगी
---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा (Fri, 24 Oct 2025) – Noida International Airport के शुभारंभ की तिथि शनिवार को फाइनल हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लगभग एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद वह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए समय मांगेंगे। प्रधानमंत्री से समय मिलने के बाद ही उद्घाटन की तिथि घोषित की जाएगी। प्रारंभिक अनुमान है कि नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन नवंबर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में हो सकता है।

निर्माण कार्य की देरी और नई तिथि

जेवर में विकसित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 29 सितंबर 2024 तक पूरा होना था। निर्धारित समय में निर्माण पूरा न होने पर दिसंबर 2024 तक उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया। इसके बाद अप्रैल 2025 तक की और समयावधि दी गई। इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं हो सका।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 मार्च को लखनऊ में हुई बैठक में निर्माण अवधि को जून के अंत तक बढ़ाया गया था। मानसून और छुट्टियों के कारण निर्माण कार्य में और देरी हुई। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राममोहन नायडू ने 30 अक्टूबर को उद्घाटन की तिथि घोषित की थी, लेकिन निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने से यह सम्भव नहीं हो पाया।

निर्माण कार्य का निरीक्षण और रनवे विवरण

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन तभी होगा जब शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसी दिशा में शनिवार को मुख्यमंत्री निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। यमुना प्राधिकरण और नियाल के सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है।

स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की भारतीय एसपीवी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में एक रनवे के साथ प्रारंभ करेगी। वर्तमान में 3900 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा एक रनवे तैयार है। प्रारंभ में कार्गो और घरेलू विमान सेवाओं का संचालन होगा। यात्री संख्या सालाना 1.2 करोड़ तक पहुँचने पर दूसरा रनवे बनाया जाएगा। महानिदेशालय नागर विमानन जल्द एयरो ड्रोम लाइसेंस जारी कर सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now