राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

गाजीपुर पहुंचे सीएम योगी, बोले- ‘यूपी में सब चंगा, नो दंगा’; 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

On: July 30, 2026
Follow Us:
गाजीपुर पहुंचे सीएम योगी, 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
---Advertisement---

गाजीपुर/30 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर दौरे के दौरान जिले को करीब 691.74 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुहम्मदाबाद मंडी समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुल 268 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 185 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, विकास और राष्ट्रभक्ति जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

‘यूपी में सब चंगा, नो दंगा’ कहकर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में सब चंगा है, नो दंगा।” उन्होंने कहा कि पहले जिन लोगों के कारण प्रदेश में भय और अशांति का माहौल बनता था, आज वे कानून के शिकंजे में हैं और जेल में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना और आम नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

गाजीपुर की वीर परंपरा का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को ऋषि-मुनियों और वीर सैनिकों की भूमि बताते हुए जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामायण काल से इस क्षेत्र का उल्लेख मिलता है और मान्यता है कि भगवान राम और लक्ष्मण ताड़का वध के लिए इसी क्षेत्र से बक्सर की ओर गए थे।

योगी आदित्यनाथ ने गहमर गांव का विशेष उल्लेख करते हुए इसे एशिया के सबसे बड़े गांवों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि गहमर को “फौजियों का गांव” कहा जाता है, जहां हजारों सैनिक और पूर्व सैनिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि 1965 और 1971 के युद्धों से लेकर कारगिल संघर्ष तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों तक गाजीपुर के जवानों ने देश की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी वजह से उन्होंने गाजीपुर को आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने वाला जिला बताया।

स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क समेत कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

सीएम योगी गाजीपुर दौरे के दौरान जिन परियोजनाओं की शुरुआत की गई, वे स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवर, खेल, पर्यटन और कानून-व्यवस्था से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी।

लोकार्पित प्रमुख परियोजनाओं में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का नर्सिंग कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस, ग्रामीण पेयजल योजनाएं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नए शैक्षणिक भवन एवं छात्रावास, मनिहारी-जखनियां-फद्दोपुर मार्ग का चौड़ीकरण, गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग का सुदृढ़ीकरण, नगर पालिका क्षेत्र की सीवर परियोजनाएं तथा गंगा तट पर कटानरोधी कार्य शामिल हैं।

नई परियोजनाओं से मिलेगा विकास को बल

मुख्यमंत्री ने जिन नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें अंधऊ-चौकिया बाईपास, मनिहारी-जखनियां-फद्दोपुर मार्ग के अतिरिक्त निर्माण कार्य, जिला अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बाउंड्रीवाल, नई पुलिस चौकियां, सिंथेटिक हॉकी मैदान, बहुउद्देशीय क्रीड़ागृह का जीर्णोद्धार और धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, आवागमन आसान होगा और स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी के 1.32 लाख स्कूलों में शान से लहराया तिरंगा

यूपी के 1.32 लाख स्कूलों में शान से लहराया तिरंगा, 1.41 करोड़ बच्चों ने लगाया ‘भारत माता की जय’ का जयघोष

स्वाधीनता का अर्थ केवल राजनीतिक आजादी नहीं, सीएम योगी

स्वाधीनता का अर्थ केवल राजनीतिक आजादी नहीं, अराजकता और पिछड़ेपन से मुक्ति भी: सीएम योगी

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूतों के बलिदान को किया नमन

लाल किले पर 'बंधेज' पगड़ी में दिखे PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर हर साल अलग रंग, हर बार खास अंदाज; लाल किले पर ‘बंधेज’ पगड़ी में दिखे PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, अमर शहीदों को किया नमन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने बलिदानी सपूतों को किया नमन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने बलिदानी सपूतों को किया नमन, बोले- विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें