राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- पहले व्यापारी असुरक्षित थे, बेटियां डरती थीं, अब बदला उत्तर प्रदेश

On: June 29, 2026
Follow Us:
सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- पहले व्यापारी असुरक्षित थे
---Advertisement---

मुरादाबाद, 29 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 365.50 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा और विकास कार्यों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करते थे और बेटियां भय के माहौल में रहती थीं, लेकिन आज प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

बुद्धि विहार फेज-2 मैदान में आयोजित जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र व समाज के प्रति योगदान को याद किया।

दानवीर भामाशाह के त्याग को बताया राष्ट्रभक्ति की मिसाल

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीतल नगरी मुरादाबाद, गुरु जंभेश्वर की तपोस्थली और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। उन्होंने भामाशाह जयंती और व्यापारी कल्याण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भामाशाह का जीवन इस बात का प्रमाण है कि समाज का एक व्यक्ति भी राष्ट्रहित में ऐतिहासिक भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी युद्ध के बाद जब महाराणा प्रताप कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति समर्पित कर स्वाभिमान की लड़ाई को नई शक्ति दी। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रभक्ति और त्याग का अद्वितीय उदाहरण बताया।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कुल 365.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 136.15 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल रहा। प्रमुख परियोजनाओं में बुद्धि विहार फेज-2 का वॉर मेमोरियल, श्रीराम वाटिका और खेल पार्क शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इन विकास कार्यों की शुरुआत मुरादाबाद के लिए नई उपलब्धि है।

जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता

व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि जो व्यापारी या उद्यमी जीएसटी में पंजीकृत हैं, यदि किसी दुर्घटना या अप्रिय घटना में उनकी मृत्यु हो जाती है, तो राज्य सरकार उनके परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।

उन्होंने व्यापारियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

विपक्ष पर साधा निशाना, विकास को बताया भाजपा की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों के पास प्रदेश के विकास का कोई स्पष्ट विजन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीति परिवार तक सीमित रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों का विकास है।

उन्होंने कहा कि यदि मुरादाबाद देहात क्षेत्र में भी डबल इंजन सरकार का विधायक होता तो विकास कार्यों की गति और अधिक तेज होती।

शिक्षा, स्मार्ट सिटी और सांस्कृतिक विरासत पर भी दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का मुरादाबाद केवल उद्योग ही नहीं बल्कि शिक्षा, नवाचार और आधुनिक विकास का भी केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब जिले का अपना विश्वविद्यालय युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि शहर में चौड़ी सड़कें, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, आधुनिक पार्क, श्रीराम वाटिका, संविधान वाटिका और अन्य सार्वजनिक स्थलों का विकास तेजी से किया जा रहा है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े स्थलों का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

“पहले व्यापारी असुरक्षित थे, बेटियां डरती थीं”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद कमजोर थी। उनके अनुसार उस समय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल था, युवाओं के सामने रोजगार की चुनौती थी और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था।

उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रदेश में एक कहावत प्रचलित हो गई थी— “देख सपाई, बिटिया घबराई”, जो तत्कालीन कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती थी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2017 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज व्यापारी सुरक्षित माहौल में कारोबार कर रहे हैं, महिलाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं और उत्तर प्रदेश निवेश, सुशासन तथा विकास की नई पहचान बन चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, 14 जुलाई से शुरू होगा सफर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित: 14 जुलाई से शुरू होगा सफर, 35-45 मिनट में पहुंचेगा कानपुर; बाइक और ऑटो की एंट्री पर रोक

उत्तर प्रदेश सड़क परियोजनाएं, 60 हजार करोड़ की नई सौगात

उत्तर प्रदेश सड़क परियोजनाएं: 60 हजार करोड़ की नई सौगात, नितिन गडकरी बोले- 45 साल में कभी झूठा आश्वासन नहीं दिया

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 4850 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: 4850 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, कई जिलों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Kanpur-Lucknow Expressway, 120 की रफ्तार, AI निगरानी और 45 मिनट का सफर

Kanpur-Lucknow Expressway: 120 की रफ्तार, AI निगरानी और 45 मिनट का सफर… 4,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे आज से शुरू

प्रदेश से दूर हुआ मानसून, अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं

प्रदेश से दूर हुआ मानसून, अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं; गर्मी और उमस का अलर्ट

वाइट कोट सिंड्रोम' का जिक्र कर डॉक्टरों को राजनाथ सिंह की सलाह

‘वाइट कोट सिंड्रोम’ का जिक्र कर डॉक्टरों को राजनाथ सिंह की सलाह, बोले- व्यवहार में भी हो हीलिंग