राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर सीएम योगी बोले- समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देती हैं गुरु नानक की शिक्षाएं

On: November 24, 2026
Follow Us:
सीएम योगी बोले- समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देती हैं गुरु नानक की शिक्षाएं
---Advertisement---

लखनऊ (मंगलवार, 24 नवंबर 2026)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने ‘एक ओंकार’ का संदेश देकर पूरी मानवता को समानता, सद्भाव और एकजुटता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षा है कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य उसकी संतान हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति समान सम्मान का अधिकारी है। गुरु नानक देव जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और इन्हें जीवन में अपनाकर समाज को भेदभाव तथा अज्ञानता से मुक्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ के डीएवी कॉलेज मैदान में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, अमृतसर से आए ज्ञानी केवल सिंह, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह सहित उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

गुरु नानक देव ने दिया एकता और समानता का संदेश: योगी

सीएम योगी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने ऐसे समय में समाज को एकजुट करने का काम किया, जब जाति, सत्ता और मजहब के नाम पर लोगों के बीच विभाजन था और विदेशी आक्रमणों की चुनौतियां सामने थीं। उन्होंने अपनी यात्राओं के माध्यम से मानवता को एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांतों- ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इनका अर्थ है ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से मेहनत करना और अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटकर भोजन करना। ये सिद्धांत व्यक्ति को आध्यात्मिकता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी बोध कराते हैं।

लंगर की परंपरा सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारों में संचालित लंगर की परंपरा को समानता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि लंगर में किसी व्यक्ति की जाति, मत या मजहब नहीं पूछा जाता। सभी लोग एक ही पंगत में बैठकर भोजन करते हैं। यही सच्ची आध्यात्मिकता है, जो मनुष्य को निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं केवल धार्मिक उपदेश नहीं हैं, बल्कि समाज में आपसी सम्मान, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का रास्ता भी दिखाती हैं।

गुरु तेग बहादुर और चार साहिबजादों के बलिदान को किया याद

सीएम योगी ने सिख गुरुओं और वीर सिखों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान, गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों का त्याग और सिख वीरों का संघर्ष देश तथा धर्म की रक्षा के अद्वितीय उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री ने छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि सात और नौ वर्ष की आयु में उन्होंने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय बलिदान का रास्ता चुना। उनकी वीरता और साहस से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि लखनऊ से शुरू हुआ यह आयोजन आज देशभर में आयोजित किया जा रहा है।

सिख गुरुओं के योगदान से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का आह्वान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत जब तक सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखेगा, तब तक कोई ताकत देश का अहित नहीं कर सकेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने और युवा पीढ़ी को सिख गुरुओं के त्याग, बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति योगदान से परिचित कराने का आह्वान किया।

समारोह में गुरुद्वारा नाका हिंडोला के अध्यक्ष डॉ. अमरजोत सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा सहित बड़ी संख्या में सिख संगत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के माध्यम से मानवता, सेवा, समानता और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर सीएम योगी बोले

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर सीएम योगी बोले- विदेशी ताकतों के दौर में गुरु नानक ने दिया ‘एक ओंकार’ का संदेश

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोर से गंगा घाटों पर स्नान-दान का सिलसिला

यूपी में ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा

यूपी में ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा; IMD ने कोहरे का अलर्ट जारी किया

सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी

‘फिर मजबूत होंगे राम-जानकी के रिश्ते’, सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी की कक्षा 8 के छात्र प्रिंस को सलाह

सीएम योगी की कक्षा 8 के छात्र प्रिंस को सलाह, बोले- पढ़-लिखकर ‘प्रिंस’ बनो, क्रिकेट में भी दिलाएंगे एडमिशन

सरयू-कमला एक्सप्रेस 19 घंटे में तय होगा अयोध्या से जनकपुर तक 604 KM का सफर

सरयू-कमला एक्सप्रेस: 19 घंटे में तय होगा अयोध्या से जनकपुर तक 604 KM का सफर, भारत-नेपाल के बीच आसान होगा आवागमन