राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

Lucknow LDA: अब मकान नक्शा पास कराना होगा आसान, NOC मिलेगी WhatsApp पर

On: September 19, 2025
Follow Us:
Lucknow LDA
---Advertisement---

डिजिटल व्यवस्था से लोगों की होगी बड़ी राहत

लखनऊ (19 सितम्बर 2025): राजधानी में घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब मकान का नक्शा पास कराने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow LDA) के दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है, और सबसे खास बात यह है कि ज़रूरी NOC सीधे आपके WhatsApp पर भेज दी जाएगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पहले नक्शा पास कराने में महीनों का वक्त लग जाता था। आवेदक को नजूल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, सीलिंग, अर्जन और लैंड यूज जैसी कई अनुभागों की एनओसी लेनी पड़ती थी। इसके अलावा तहसील और जलकल विभाग से भी अनुमति जरूरी होती थी। इन सभी विभागों के चक्कर काटते-काटते आवेदकों का तीन से चार महीने का समय बर्बाद हो जाता था।

अब ईआरपी सिस्टम करेगा काम आसान

नई डिजिटल व्यवस्था के तहत अब नक्शा पास करने का आवेदन आते ही इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP) सॉफ्टवेयर के जरिए संबंधित अनुभाग अपनी NOC जारी करेंगे। यह NOC सीधे आवेदक के WhatsApp नंबर पर भेज दी जाएगी। एलडीए खुद भी तहसील और जलकल विभाग से अनुमति की ट्रैकिंग करेगा, जिससे पूरा काम पारदर्शी और तेज़ी से हो सकेगा।

जमीन खरीदने से पहले भी मिलेगी ऑनलाइन जानकारी

सिर्फ नक्शा ही नहीं, बल्कि अब लैंड यूज की जानकारी भी घर बैठे मिल सकेगी। एलडीए की वेबसाइट Idalucknow.in पर जाकर ‘सिटिजन सर्विस सेक्शन’ में रजिस्ट्रेशन करने के बाद लोग जमीन से जुड़े दस्तावेज़, खसरा और लोकेशन भरकर यह जान सकेंगे कि जिस जमीन पर वे निवेश करने जा रहे हैं, उसका उपयोग किस श्रेणी में आता है।

नागरिकों के लिए बड़ी राहत

यह नई सुविधा न सिर्फ समय बचाएगी, बल्कि लोगों को बिचौलियों और विभागीय दौड़-धूप से भी निजात मिलेगी। स्थानीय लोग मानते हैं कि अगर यह व्यवस्था सही ढंग से लागू होती है तो मकान बनाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सहज और पारदर्शी हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश; अब मानसून की विदाई के संकेत

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों

योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों के पास कारीगरों के लिए नहीं थी फुर्सत

पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

‘मोदी की अभी हाफ इनिंग, दशकों करनी है देश की सेवा’, पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में बोले राजनाथ सिंह

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, तो पीएम मोदी नए भारत के शिल्पी

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख-समृद्धि का नवप्रभात ला रहे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे