राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, टैक्सपेयर्स को किया सम्मानित, 365.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

On: June 29, 2026
Follow Us:
मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, टैक्सपेयर्स को किया सम्मानित
---Advertisement---

मुरादाबाद/29 जून 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्वाधिक जीएसटी और अन्य कर जमा करने वाले उद्यमियों एवं व्यापारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, टूल किट और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद शहर के लिए 365.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को विकास की नई सौगात दी।

सर्वाधिक करदाताओं को किया सम्मानित

मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के विकास में ईमानदारी से कर देने वाले व्यापारियों और उद्योगपतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने दानवीर भामाशाह की जयंती पर सर्वाधिक कर जमा करने वाले उद्यमियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

सम्मानित होने वालों में पशुपति एक्रीडेशन के निदेशक सत्यप्रकाश गुप्ता, डिजाइनको के विभोर गुप्ता, आकांक्षा ऑटोमोबाइल के प्रबंध निदेशक अमित कुमार गोयल, साई ऊर्जा लिमिटेड के बनवारी लाल तोड़ी, हम इंफ्रा लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड वीरेंद्र प्रताप यादव, अमित बाजवा, सरलोक सर्विस के लोकपाल सिंह, यूपी डिजिटल मुरादाबाद की चारू गुप्ता, श्री एक्सप्रेशन के राहुल सिंह तथा श्रीप्रकाश शामिल रहे।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत स्वाति वर्मा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत काजल सैनी को टूल किट वितरित की गई। इसके अलावा चंचल चौहान, मेधा दिवाकर और पायल जैन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर की चाबी सौंपी गई।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अनीता शर्मा को आयुष्मान गोल्डन कार्ड देकर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्रदान किया गया।

365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्धि विहार स्थित जनसभा स्थल से मुरादाबाद सदर, मुरादाबाद देहात, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र, नगर निगम और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से जुड़ी 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में सड़क, आधारभूत ढांचा, शहरी विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण

जनसभा और विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करने का भी है। इस दौरान वह निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के बीच सभी कार्यक्रम तय समय के अनुसार संपन्न कराए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, 14 जुलाई से शुरू होगा सफर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित: 14 जुलाई से शुरू होगा सफर, 35-45 मिनट में पहुंचेगा कानपुर; बाइक और ऑटो की एंट्री पर रोक

उत्तर प्रदेश सड़क परियोजनाएं, 60 हजार करोड़ की नई सौगात

उत्तर प्रदेश सड़क परियोजनाएं: 60 हजार करोड़ की नई सौगात, नितिन गडकरी बोले- 45 साल में कभी झूठा आश्वासन नहीं दिया

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 4850 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: 4850 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, कई जिलों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Kanpur-Lucknow Expressway, 120 की रफ्तार, AI निगरानी और 45 मिनट का सफर

Kanpur-Lucknow Expressway: 120 की रफ्तार, AI निगरानी और 45 मिनट का सफर… 4,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे आज से शुरू

POCSO Act Misuse, इज्जत बचाने के लिए दर्ज हो रहे केस, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गंभीर चिंता

POCSO Act Misuse: ‘इज्जत बचाने’ के लिए दर्ज हो रहे केस? सुप्रीम कोर्ट ने जताई गंभीर चिंता, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

प्रदेश से दूर हुआ मानसून, अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं

प्रदेश से दूर हुआ मानसून, अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं; गर्मी और उमस का अलर्ट