राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

अक्तूबर में भी बरसेंगे बदरा: IMD ने Monsoon Rainfall का अनुमान जारी किया; इस साल सामान्य से 8% अधिक हुई वर्षा

On: September 30, 2025
Follow Us:
Monsoon Rainfall
---Advertisement---

नई दिल्ली (Tue, 30 Sep 2025) – मानसून के चार महीने पूरे होने के साथ ही भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले महीने के लिए Monsoon Rainfall का अनुमान जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

मानसून 2025: आंकड़े और विश्लेषण

चार महीने के मानसून मौसम के दौरान देश में कुल 937.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि लंबी अवधि का औसत 868.6 मिलीमीटर है। इसका मतलब यह है कि इस साल बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक रही। महापात्र ने कहा कि मानसून सफल रहा, लेकिन कुछ हिस्सों में बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाएं भी आईं।

क्षेत्रवार वर्षा का हाल

  • पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: 1089.9 मिलीमीटर बारिश, सामान्य 1367.3 मिलीमीटर से 20% कम। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अधिकांश महीनों में कम बारिश रही।
  • उत्तर-पश्चिम भारत: 747.9 मिलीमीटर, सामान्य 587.6 मिलीमीटर से 27.3% अधिक, 2001 के बाद सबसे अधिक और 1901 के बाद छठी सबसे अधिक रिकॉर्ड।
  • मध्य भारत: 1125.3 मिलीमीटर, सामान्य 978 मिलीमीटर से 15.1% अधिक।
  • दक्षिणी प्रायद्वीप: 716.2 मिलीमीटर, सामान्य 651.6 मिलीमीटर से 9.9% अधिक।

महापात्र ने कहा कि अक्टूबर से दिसंबर तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश रहने की उम्मीद है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्र में वर्षा सामान्य से कम रह सकती है।

अक्तूबर से दिसंबर तक का पूर्वानुमान

IMD के अनुसार दक्षिण भारत के पांच मौसमीय उपविभाग – तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक – में उत्तर-पूर्व मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक (112% से अधिक) रहने की संभावना है। देशभर में अक्तूबर में सामान्य वर्षा का औसत 75.4 मिलीमीटर है, जबकि इस बार 115% से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

महापात्र ने इसके कारण के रूप में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में निम्न दबाव प्रणालियों का विकास, मौसमी उतार-चढ़ाव और अन्य बड़े वायुमंडलीय कारक बताए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तमिलनाडु के CM विजय ने PM मोदी के सामने रखीं कई मांगें

तमिलनाडु के CM विजय ने PM मोदी के सामने रखीं कई मांगें, चेन्नई मेट्रो से लेकर हाई-स्पीड कॉरिडोर तक उठाए मुद्दे

चेन्नई मेट्रो फेज-2 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

चेन्नई मेट्रो फेज-2 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, CM विजय के साथ किया सफर; जानें 11 स्टेशनों के नाम

तमिलनाडु को पीएम मोदी का 13 हजार करोड़ रुपये का तोहफा

तमिलनाडु को पीएम मोदी का 13 हजार करोड़ रुपये का तोहफा, मेट्रो, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार

CJP प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

दिल्ली बैरिकेड्स हटाने का आदेश: CJP प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत, नागरिकों की आवाजाही पर कही बड़ी बात

नवरात्रि 2026, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नवरात्रि 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- सदैव बना रहे मां का आशीर्वाद

CJP प्रदर्शन में कब-क्या हुआ, हिरासत में लिए गए कई नेता, 10 बड़े घटनाक्रम

CJP प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? ध्रुव राठी से अभिजीत दिपके तक, हिरासत में लिए गए कई नेता; 10 बड़े घटनाक्रम