राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस

---Advertisement---

UP NEET UG Counselling 2025: राउंड-2 के लिए अब 18 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, मेरिट लिस्ट 19 को

On: September 15, 2025
Follow Us:
UP NEET UG Counselling 2025
---Advertisement---

लखनऊ, 15 सितंबर 2025 – उत्तर प्रदेश के मेडिकल छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। UP NEET UG Counselling 2025 के राउंड-2 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट 19 सितंबर को जारी होगी।

नया शेड्यूल जारी

पहले मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी की जानी थी, लेकिन अब संशोधित टाइमटेबल के मुताबिक राउंड-2 की मेरिट लिस्ट 19 सितंबर को घोषित होगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी 19 से 23 सितंबर तक अपनी च्वाइस फिलिंग ऑनलाइन कर पाएंगे।

राउंड-2 काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 10 सितंबर 2025, शाम 5 बजे
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2025, सुबह 11 बजे
  • फीस व सिक्योरिटी मनी जमा करने की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2025, दोपहर 2 बजे
  • मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 19 सितंबर 2025
  • च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग: 19 सितंबर शाम 5 बजे से 23 सितंबर शाम 5 बजे तक
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 24 सितंबर 2025
  • आवंटन पत्र डाउनलोड और एडमिशन: 25 से 27 सितंबर, 29 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2025

फीस और सिक्योरिटी मनी

  • रजिस्ट्रेशन फीस: ₹2000 (ऑनलाइन)
  • सिक्योरिटी मनी:
    • राजकीय मेडिकल कॉलेज सीट – ₹30,000
    • प्राइवेट मेडिकल कॉलेज सीट – ₹2,00,000
    • प्राइवेट डेंटल कॉलेज सीट – ₹1,00,000

रजिस्ट्रेशन का तरीका

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर REGISTRATION FOR STATE MERIT पर क्लिक करें।
  2. PAY REGISTRATION FEE विकल्प से शुल्क जमा करें।
  3. इसके बाद PAY SECURITY MONEY के जरिए सिक्योरिटी राशि भरें।
  4. फिर CHOICE FILLING & LOCKING कर अपनी पसंद दर्ज करें।
  5. निर्धारित तारीख पर RESULT सेक्शन में जाकर आवंटन चेक करें।

👉 UP NEET UG Counselling 2025 राउंड-2 मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिला पाने का बड़ा अवसर है। जो उम्मीदवार पहले राउंड में मौका चूक गए थे, वे इस बार 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now