राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

UPITS 2025: यमुना प्राधिकरण का स्टॉल बना आकर्षण, पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया अवलोकन

On: September 25, 2025
Follow Us:
UPITS 2025
---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश में निवेश और विकास का नया अध्याय लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपोमार्ट एग्ज़िबिशन सेंटर में UPITS 2025 (उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो) के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी हॉल का दौरा किया, जहां यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी के स्टॉल्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

उद्यमियों को मिली सराहना

हॉल नंबर-03 का निरीक्षण करते समय प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। साथ ही नोएडा एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ शेलमैन, उद्योगपति शेखर अग्रवाल, प्रियागोल्ड ग्रुप की डायरेक्टर, डीएस ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट एम.एल. जायसवाल, हैवेल्स के कार्यकारी प्रेसिडेंट राजीव गोयल और वरुण बेवरेज ग्रुप समेत कई बड़े कारोबारी नेताओं ने प्राधिकरण की योजनाओं और प्रयासों की सराहना की।

स्टॉल्स पर दिखा उद्योग और शिक्षा का संगम

UPITS 2025 में यमुना प्राधिकरण को मिले स्थल पर कई प्रमुख ब्रांड और शैक्षिक संस्थानों ने अपने इनोवेशन और योजनाएं प्रस्तुत कीं। प्रियागोल्ड, SAEIL सोलर, NAEC क्लस्टर, मिंडा स्पार्क, हैवेल्स, पतंजलि, टॉय एसोसिएशन, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, एमिटी और एमजीएम ग्रुप जैसे संस्थानों के स्टॉल्स पर आगंतुकों की भीड़ रही।

मेडिकल डिवाइसेज पार्क से जुड़े प्रमुख उद्यम — अलेंजर, पॉलीमेडिक्योर, मेडिसिस, सियों मेड, रोमसन, अलाइड मेडिकल, नारंग और मधु इंस्ट्रूमेंट्स ने भी अपने उत्पाद और भविष्य की तकनीकें प्रदर्शित कीं।

एयरपोर्ट मॉडल बना सबसे बड़ा आकर्षण

यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर लगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मॉडल आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही भविष्य की परियोजनाओं — इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी, मेडिकल डिवाइसेज पार्क, प्रस्तावित फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क, एजुकेशनल हब और हेरिटेज सिटी — की झलक भी यहां देखने को मिली।

लोगों को आकर्षित करने के लिए स्टॉल पर “अनुष्का रोबोट” भी लगाया गया, जिसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत सभी आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

प्राधिकरण की टीम रही मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, सीनियर स्टाफ ऑफिसर नंदकिशोर सुंदरियाल और एजीएम इंडस्ट्री स्मिता सिंह मौजूद रहीं। सभी ने पीएम और सीएम को प्राधिकरण की ओर से चल रही योजनाओं और उनके सामाजिक-आर्थिक असर की जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, यूपी के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, यूपी के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

UP बिजली बिल, दूसरे के कनेक्शन का मैसेज आपके मोबाइल पर आ रहा है

UP बिजली बिल: दूसरे के कनेक्शन का मैसेज आपके मोबाइल पर आ रहा है? घर बैठे ऐसे हटाएं अपना नंबर

वाराणसी में विंग्स ओवर गैंजेस एयर शो की सफलता

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गैंजेस’ एयर शो की सफलता में 4 एयर फॉर्मेशन सिग्नल रेजिमेंट की अहम भूमिका

Asian Para Games 2026, सिमरन ने 100 और 200 मीटर रेस में जीते गोल्ड मेडल

Asian Para Games 2026: सिमरन ने 100 और 200 मीटर रेस में जीते गोल्ड मेडल, यूपी में भव्य स्वागत की तैयारी

ओडिशा को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया RBI के डेटा सेंटर का उद्घाटन

ओडिशा को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया RBI के डेटा सेंटर का उद्घाटन, डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फरवरी 2027 से, इंडिगो शुरू करेगी काठमांडू सेवा

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फरवरी 2027 से, इंडिगो शुरू करेगी काठमांडू सेवा; जानें किन शहरों तक मिलेगी कनेक्टिविटी