राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

UPSSSC BCG Technician Recruitment 2025 के 255 पदों पर भर्ती: इस तारीख तक अपलोड करें प्रमाणपत्र

On: September 30, 2025
Follow Us:
UPSSSC BCG Technician Recruitment 2025
---Advertisement---

लखनऊ (Tue, 30 Sep 2025) UPSSSC BCG Technician Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अधीन बीसीजी तकनीशियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज़ समय पर अपलोड करना अनिवार्य है।

UPSSSC BCG Technician Recruitment 2025: योग्यता और आवश्यकताएँ

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त संस्थान से ट्यूबरकुलोसिस प्रोग्राम मैनेजमेंट में दो वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र आयोग की वेबसाइट पर 13 अक्टूबर 2025 तक अपलोड करने होंगे। जो उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा की शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों की स्थिति भी देखी जा सकती है।

कनिष्ठ सहायक भर्ती में व्यक्तिगत सुनवाई

कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा के तहत 1262 पदों में से 1259 पदों का अंतिम चयन परिणाम 1 अगस्त 2025 को घोषित किया गया था। अब अंतिम चयन में चिह्नित 26 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों और शैक्षणिक योग्यता की जांच के लिए 30 अक्टूबर 2025 को व्यक्तिगत सुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

पुष्टाहार विभाग में 597 पदों की भर्ती

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कनिष्ठ सहायक और सहायक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ी है। पहले 739 पदों में से 72 मृतक आश्रित पद हटाकर संशोधित संख्या 667 की गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अब 597 पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी। आयोग ने इन 597 पदों के क्षैतिज आरक्षण का विस्तृत विवरण भी अपनी वेबसाइट पर जारी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET UG 2026 , एनटीए ने जारी किया आधिकारिक WhatsApp नंबर

NEET UG 2026: एनटीए ने जारी किया आधिकारिक WhatsApp नंबर, परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट अब मोबाइल पर

रामायण वैक्स म्यूजियम का लोकार्पण, सीएम योगी ने रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या को दी नई सौगात

रामायण वैक्स म्यूजियम का लोकार्पण: सीएम योगी ने रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या को दी नई सौगात

संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों का वेतन होगा जारी, लेकिन प्रमोशन पर रहेगी रोक

संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों का वेतन होगा जारी, लेकिन प्रमोशन पर रहेगी रोक

सीएम योगी अयोध्या दौरा, रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

सीएम योगी अयोध्या दौरा: रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन, बोले- किसी षड्यंत्र या दुष्प्रचार में न पड़ें रामभक्त

यूपी मानसून 2026 पर अलनीनो का असर, कम बारिश से बढ़ी सूखे की आशंका

यूपी मानसून 2026 पर अलनीनो का असर, कम बारिश से बढ़ी सूखे की आशंका; धान-मक्का समेत कई फसलें हो सकती हैं प्रभावित

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, CM योगी बोले- 15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: CM योगी बोले- 15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी, दोषी कोई भी हो नहीं बचेगा