लखनऊ (Sun, 28 Sep 2025)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी 7 अक्तूबर 2025 को पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित किया गया है। सीएम ने यह घोषणा श्रावस्ती के इकौना स्थित सीताद्वार मंदिर और महर्षि वाल्मीकि आश्रम दर्शन के दौरान की।
Valmiki Jayanti Holiday की होगी राज्यव्यापी मान्यता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती समाज के लिए विशेष महत्व रखती है। पहले भी इस दिन सरकारी अवकाश हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। अब 2025 से इसे पुनः राज्यव्यापी अवकाश के रूप में बहाल किया जा रहा है। वाल्मीकि समाज लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था और विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन भी सौंपे थे।
श्रावस्ती को मिली 510 करोड़ की सौगात
श्रावस्ती दौरे के दौरान सीएम योगी ने जिले को 510 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 238 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण और 274 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। कमली, शिवराम, सर्वजीत, सतेंद्र, आलोक और रिंकी रावत जैसे लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से सहायता दी गई।
कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, एमएलसी साकेत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी राहुल भाटी शामिल थे।
सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि Valmiki Jayanti Holiday घोषित होने से समाज में समरसता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार होगा। यह न केवल वाल्मीकि समाज की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से जोड़ने का भी अवसर है।








