राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

On: November 27, 2026
Follow Us:
सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे
---Advertisement---

लखनऊ/27 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होने पर 1,594 चयनित अभ्यर्थियों की खुशी उस समय और बढ़ गई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे। शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। किसी ने चार साल तक तैयारी की, तो किसी ने आठ साल की मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया। चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी अनुचित सिफारिश या अतिरिक्त खर्च के सरकारी नौकरी मिली है। कई अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना जीवन का यादगार और भावुक क्षण बन गया।

चार साल की तैयारी के बाद संस्कृति मेहरोत्रा का सपना हुआ पूरा

लखनऊ निवासी संस्कृति मेहरोत्रा का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रही तथा अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

संस्कृति ने कहा कि आज उनका सपना पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवेदन शुल्क और आने-जाने के खर्च के अलावा उन्हें कोई अतिरिक्त रकम खर्च नहीं करनी पड़ी।

वर्ष 2024 से तैयारी कर रहीं डिंपल यादव बनीं लेखा परीक्षक

बलिया निवासी डिंपल यादव का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2024 से लगातार परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। आखिरकार उनकी मेहनत सफल हुई और उन्हें सरकारी नौकरी मिल गई।

डिंपल ने कहा कि योगी सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है। उनके मुताबिक, सरकार के प्रयासों से महिलाएं भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

वहीं, मुरादाबाद की सोनम सैनी का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि चयन के दौरान कहीं भी घूसखोरी का सामना नहीं करना पड़ा। सोनम ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह उनके जीवन का बेहद खुशी भरा पल है।

आठ साल की तैयारी के बाद उत्सव सक्सेना को मिली सफलता

लखीमपुर खीरी निवासी कपिल कुमार का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जाहिर की। कपिल के मुताबिक, योगी सरकार में भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही हैं।

शाहजहांपुर निवासी उत्सव सक्सेना सहायक लेखाकार के पद पर चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले आठ साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। इस भर्ती में प्रक्रिया न केवल निष्पक्ष रही, बल्कि समयबद्ध तरीके से पूरी भी हुई।

उत्सव ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले और अब की भर्ती व्यवस्था में उन्हें बड़ा अंतर दिखाई देता है। उनके अनुसार, योगी सरकार के कार्यकाल में हर सप्ताह युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने की खबरें सामने आती हैं।

यूट्यूब से पढ़ाई कर अभय प्रताप सिंह बने सहायक लेखाकार

मैनपुरी निवासी अभय प्रताप सिंह का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो से तीन साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और पढ़ाई के लिए यूट्यूब की मदद ली। सफलता मिलने पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

अभय ने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं का असर धरातल पर दिखाई दे रहा है।

इसी तरह झांसी निवासी कृष्णकांत व्यास भी सहायक लेखाकार के पद पर चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत का फल उन्हें मिला है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए ऐतिहासिक और भावुक पल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

JEECUP 2027 पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए एक दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

JEECUP 2027: पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए एक दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 20 अप्रैल तक मिलेगा मौका

UPPCS Pre 2026 छह दिसंबर को होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

UPPCS Pre 2026: छह दिसंबर को होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 8.90 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; 1978 केंद्रों पर तैयारी

टैबलेट डिजिटल डिवाइस नहीं, चलता-फिरता विश्वविद्यालय है, सीएम योगी

टैबलेट डिजिटल डिवाइस नहीं, चलता-फिरता विश्वविद्यालय है: सीएम योगी बोले- रील पर 30 सेकंड, स्किल पर रोज दें 30 मिनट

UPPCS-2025 हाईकोर्ट के आदेश से बदलेगा पूरा चयन चक्र, फिर बनेगी मेरिट लिस्ट

UPPCS-2025: हाईकोर्ट के आदेश से बदलेगा पूरा चयन चक्र, फिर बनेगी मेरिट लिस्ट; दोबारा होगी मुख्य परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे सलमान खान, एक झलक पाने के लिए उमड़ी छात्रों की भीड़

लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे सलमान खान, एक झलक पाने के लिए उमड़ी छात्रों की भीड़; चित्रांगदा सिंह भी रहीं मौजूद

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, बदले नोएडा-गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, बदले नोएडा-गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर; देखें पूरी लिस्ट