राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

यूपी पुलिसकर्मियों की 13 दिन की छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्णा ने जारी किया आदेश

On: November 5, 2026
Follow Us:
उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को अब 13 दिन नहीं मिलेगी छुट्‌टी
---Advertisement---

लखनऊ/5 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक पुलिसकर्मियों का अवकाश निरस्त कर दिया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों के दौरान यूपी पुलिस रहेगी अलर्ट

डीजीपी राजीव कृष्णा ने त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। आदेश सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और पुलिस कमिश्नरों को जारी किया गया है। साथ ही, जिलों के एसएसपी को निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

पुलिस महानिदेशक ने शासन से लेकर थानों तक तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपद्रव की साजिश बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि त्योहारों के उल्लास और उमंग के बीच किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए।

सीएम योगी ने चेतावनी दी थी कि उत्सव के माहौल को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें