राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

‘सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान रहेगा तो कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगी’, गुरु नानक प्रकाश पर्व पर बोले CM योगी

On: November 24, 2026
Follow Us:
गुरु नानक प्रकाश पर्व पर बोले CM योगी
---Advertisement---

लखनऊ (मंगलवार, 24 नवंबर 2026)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से भारत की राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को नई दिशा मिली है। जब तक देश में सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव बना रहेगा, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगी। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके विचारों को केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय अपने आचरण और जीवन में उतारने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ में गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ‘एक ओंकार’ के संदेश, सिख गुरुओं के बलिदान, चारों साहिबजादों की शहादत और वीर बाल दिवस के महत्व पर विस्तार से विचार रखे।

गुरु नानक देव जी की ‘एक ओंकार’ की शिक्षा आज भी प्रासंगिक: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने ऐसे समय में मानवता को एकता का संदेश दिया, जब समाज जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों से बंटा हुआ था। उन्होंने ‘एक ओंकार’ का मंत्र देकर बताया कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य उसकी संतान हैं। इसलिए हर व्यक्ति समान सम्मान और गरिमा का अधिकारी है।

योगी ने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांतों ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर का स्मरण, ईमानदारी से मेहनत करना और मिल-बांटकर भोजन करना समाज में सकारात्मकता और एकजुटता पैदा करता है।

उन्होंने गुरुद्वारों में चलने वाली लंगर परंपरा को सामाजिक समानता और समरसता का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंगर में किसी व्यक्ति की जाति, धर्म या मजहब नहीं पूछा जाता। सभी लोग एक साथ पंगत में बैठकर भोजन करते हैं। यही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का वास्तविक स्वरूप है।

अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती हैं सिख गुरुओं की शिक्षाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्ची आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत साधना और आत्मकल्याण तक सीमित नहीं होती। यदि समाज में अन्याय और अत्याचार हो रहा है तो उसके सामने मौन रहना आध्यात्मिकता नहीं है। सच्ची आध्यात्मिक चेतना व्यक्ति को अन्याय का मुकाबला करने और धर्म की रक्षा के लिए खड़े होने का साहस देती है।

उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान, गुरु गोविंद सिंह जी के संघर्ष और चारों साहिबजादों की शहादत को इसी आध्यात्मिक चेतना का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध सिख वीरों का संघर्ष और देश की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।

चारों साहिबजादों का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा

सीएम योगी ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को नमन किया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में भी इन वीर साहिबजादों ने धर्म और अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए असाधारण साहस दिखाया। यातनाएं सहने के बावजूद उन्होंने अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चारों साहिबजादों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से लखनऊ के सिख गुरुद्वारों के सहयोग से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की पहल की गई थी। मुख्यमंत्री आवास पर भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ से शुरू हुई यह पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक स्वरूप ले चुकी है। देशभर में वीर बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से साहिबजादों के बलिदान को याद किया जाता है। इससे विद्यार्थियों और युवाओं को धर्म, राष्ट्र और अपने मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है।

सिख गुरुओं का संदेश सीमाओं से परे पूरी मानवता के लिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं की आध्यात्मिक चेतना किसी एक क्षेत्र या स्थान तक सीमित नहीं रही। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों तक यात्राएं कर मानवता, समानता और आध्यात्मिकता का संदेश पहुंचाया।

योगी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि सिख गुरुओं की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाया जाए और उनकी गौरवशाली परंपरा से नई पीढ़ी को लगातार परिचित कराया जाए। उन्होंने कामना की कि लखनऊ के श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब में भी धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिले।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और देव दीपावली का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के साथ कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न तीर्थस्थलों पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं।

योगी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के तिगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गढ़मुक्तेश्वर में करीब 15 लाख और तिगरी में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की जानकारी उन्होंने दी। प्रयागराज, फर्रुखाबाद, अयोध्या और काशी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

उन्होंने काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवसर पर लाखों दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मान्यता है कि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर धरती को आतंक से मुक्त कराया था।

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, अमृतसर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, गुरुद्वारा यहियागंज के मुख्य सेवादार डॉ. गुरमीत सिंह, गुरुद्वारा नाका हिंडोला के मुख्य सेवादार डॉ. अमरजोत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार मनमीत सिंह, उपाध्यक्ष सरदार हरमिंदर सिंह सहित सरदार सतबीर सिंह आनंद, सरदार राजू गांधी, सरदार सतनाम सिंह सेठी और पार्षद चरणजीत गांधी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देव दीपावली 2026, 21 लाख दीयों से जगमग हुई काशी, दुल्हन की तरह सजा विश्वनाथ धाम

देव दीपावली 2026: 21 लाख दीयों से जगमग हुई काशी, दुल्हन की तरह सजा विश्वनाथ धाम; घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

LDA का पूरे लखनऊ जिले में होगा विस्तार, सीएम योगी ने दिए निर्देश

LDA का पूरे लखनऊ जिले में होगा विस्तार, बाराबंकी में बनेगा नया विकास प्राधिकरण; सीएम योगी ने दिए निर्देश

यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी गाड़ियों की रफ्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी गाड़ियों की रफ्तार, अब 100 नहीं 75 km/hr की होगी अधिकतम स्पीड; नया नियम लागू

काशी में देव दीपावली का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नमो घाट पर जलाया पहला दीप

काशी में देव दीपावली का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नमो घाट पर जलाया पहला दीप; ऑडियो गाइड का भी उद्घाटन

UP TET 2026-27 यूपी टीईटी के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें योग्यता

UP TET 2026-27: यूपी टीईटी के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका

सीएम योगी बोले- समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देती हैं गुरु नानक की शिक्षाएं

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर सीएम योगी बोले- समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देती हैं गुरु नानक की शिक्षाएं