राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

टैबलेट डिजिटल डिवाइस नहीं, चलता-फिरता विश्वविद्यालय है: सीएम योगी बोले- रील पर 30 सेकंड, स्किल पर रोज दें 30 मिनट

On: November 27, 2026
Follow Us:
टैबलेट डिजिटल डिवाइस नहीं, चलता-फिरता विश्वविद्यालय है, सीएम योगी
---Advertisement---

गोंडा/27 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को तकनीक का सही इस्तेमाल करने की नसीहत देते हुए कहा कि टैबलेट केवल एक डिजिटल डिवाइस नहीं, बल्कि चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। इसका उपयोग शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि रील देखने में भले ही 30 सेकंड लगाएं, लेकिन अपने कौशल को निखारने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट जरूर दें।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के कुल 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और तकनीक को अपनी ताकत बनाने का संदेश दिया।

46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, सीएम योगी ने बताया भविष्य संवारने का तरीका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को मिले ये टैबलेट उनके लिए ज्ञान और अवसरों की नई दुनिया खोल सकते हैं। डिजिटल तकनीक के माध्यम से घर बैठे शिक्षा हासिल करने, रोजगार के अवसर तलाशने, स्वरोजगार शुरू करने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के रास्ते तैयार हो सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से कहा कि टैबलेट के साथ अपने सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखें। सपने बड़े होने चाहिए, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए उतनी ही मेहनत करने की क्षमता भी विकसित करनी होगी।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, ”रील पर 30 सेकंड लगाइए, लेकिन स्किल पर 30 मिनट जरूर दीजिए।” उनका संदेश साफ था कि डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल केवल मनोरंजन तक सीमित न रहे। युवा तकनीक के जरिए अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता को बढ़ाएं, क्योंकि आने वाले समय में कौशल ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।

मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के सपने दिखाने भर से विकास नहीं होता। इसके लिए समय, समर्पण और स्पष्ट विजन की जरूरत होती है।

सीएम योगी के मुताबिक, पिछली सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया और उपद्रव से जुड़ गई थी। इससे युवाओं के सामने भी पहचान का संकट खड़ा हुआ। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश माफिया, कर्फ्यू और दंगों से मुक्त होकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों की सोच परिवार तक सीमित थी, उन्होंने अपना दायरा सैफई तक रखा। वहीं, उनकी सरकार ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता को परिवार मानकर उसके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम किया है।

गोंडा से बलरामपुर तक विकास की बदली तस्वीर, 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत

देवीपाटन मंडल के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले गोंडा का नाम देश के सबसे गंदे शहरों में शामिल हुआ करता था। देवीपाटन शक्तिपीठ तक पहुंचने वाली सड़कें भी बेहद खराब स्थिति में थीं। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में विकास की गति अपेक्षाकृत धीमी थी।

उन्होंने बताया कि उस समय नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की सूची में देवीपाटन मंडल के तीन जिले शामिल थे। प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से भी ये जनपद प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में गिने जाते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में विकास की तस्वीर बदलने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया गया है। डबल इंजन सरकार ने अकेले देवीपाटन मंडल के लिए 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

गोंडा में मेडिकल कॉलेज, बलरामपुर में विश्वविद्यालय और बहराइच में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने मंडल के अलग-अलग जिलों में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज गोंडा में मेडिकल कॉलेज बन चुका है और बहराइच में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है।

बलरामपुर में मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है। इसके अलावा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से चल रहा है।

उन्होंने क्षेत्र में थारू संग्रहालय के निर्माण और बेहतर सड़क संपर्क को भी विकास की नई पहचान बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में मंडल की संभावनाओं को विस्तार मिला है।

श्रावस्ती में एयरपोर्ट तैयार, जल्द शुरू होगी हवाई कनेक्टिविटी

सीएम योगी ने श्रावस्ती में तैयार हो चुके एयरपोर्ट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां से हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने जा रही है। इससे क्षेत्र की पहुंच और आवागमन के साधनों को विस्तार मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती अब अपनी ऐतिहासिक एवं पौराणिक विरासत के साथ विकास की नई पहचान बना रहे हैं। स्वच्छता, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और हवाई संपर्क जैसे क्षेत्रों में हो रहे कार्यों से इन जिलों की तस्वीर बदल रही है।

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाएं। टैबलेट हाथ में होना शुरुआत है, असली सफलता उसका इस्तेमाल करके अपने ज्ञान, हुनर और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

JEECUP 2027 पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए एक दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

JEECUP 2027: पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए एक दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 20 अप्रैल तक मिलेगा मौका

UPPCS Pre 2026 छह दिसंबर को होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

UPPCS Pre 2026: छह दिसंबर को होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 8.90 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; 1978 केंद्रों पर तैयारी

UPPCS-2025 हाईकोर्ट के आदेश से बदलेगा पूरा चयन चक्र, फिर बनेगी मेरिट लिस्ट

UPPCS-2025: हाईकोर्ट के आदेश से बदलेगा पूरा चयन चक्र, फिर बनेगी मेरिट लिस्ट; दोबारा होगी मुख्य परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे सलमान खान, एक झलक पाने के लिए उमड़ी छात्रों की भीड़

लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे सलमान खान, एक झलक पाने के लिए उमड़ी छात्रों की भीड़; चित्रांगदा सिंह भी रहीं मौजूद

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, बदले नोएडा-गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, बदले नोएडा-गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर; देखें पूरी लिस्ट