राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ लखनऊ पहुंचे सीएम योगी, अग्निकांड स्थल और ट्रॉमा सेंटर का किया निरीक्षण

On: June 22, 2026
Follow Us:
सीएम योगी ने अग्निकांड स्थल और ट्रॉमा सेंटर का किया निरीक्षण
---Advertisement---

लखनऊ, 22 जून। राजधानी में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ दिया और तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री सीधे अलीगंज सेक्टर-डी स्थित उस कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां आग लगने की दर्दनाक घटना हुई थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

घटनास्थल के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मुख्यमंत्री

अग्निकांड स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

24 घंटे में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Lucknow Fire Incident के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए अगले 24 घंटे के भीतर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और अग्निशमन विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका जांच के दायरे में आ सकती है।

सरकार इस बात की पड़ताल कर रही है कि सुरक्षा मानकों के पालन में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई थी।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आग की दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को गहरे स्तर पर प्रभावित करती हैं और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

लखनऊ हादसे के कारण रद्द किया अलीगढ़ प्रवास

अलीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बताया कि उनकी योजना वहां रात्रि प्रवास करने की थी, लेकिन लखनऊ में आग लगने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल वापसी का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हादसे की चपेट में बच्चे भी आए हैं, जिसके कारण उनकी चिंता और बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख

लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दर्दनाक अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने लखनऊ आने का कार्यक्रम बनाया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राजधानी के इस बड़े हादसे के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए सरकार देगी 2800 करोड़ रुपये

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर तीखा हमला

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राहुल गांधी फुस्स रॉकेट, लोकतंत्र में बदला नहीं बदलाव होता है’

दीपावली और छठ पूजा पर नहीं होगी बिजली कटौती

दीपावली और छठ पूजा पर नहीं होगी बिजली कटौती, ढीले तार और झुके पोल दुरुस्त करने के निर्देश

यूपी में खत्म हुआ चक्रवात का असर, हरदोई में सबसे ठंडी रात

यूपी में खत्म हुआ चक्रवात का असर, हरदोई में सबसे ठंडी रात; इन जिलों में 18 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर यूपी-112 की तैयारी, 100% PRV रहेंगी तैनात

दीपावली पर यूपी-112 की तैयारी: 100% PRV रहेंगी तैनात, संवेदनशील इलाकों और हॉटस्पॉट पर होगी विशेष नजर

गोरखपुर में नितिन नवीन का दावा, 2027 में सपा-कांग्रेस का होगा सफाया

यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार? गोरखपुर में नितिन नवीन का दावा, 2027 में सपा-कांग्रेस का होगा सफाया