राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: सीएम योगी ने किया नमन, बोले- डबल इंजन सरकार साकार कर रही उनके सपने

On: July 6, 2026
Follow Us:
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, सीएम योगी ने किया नमन
---Advertisement---

लखनऊ/06 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत को लेकर उन्होंने जो संकल्प लिए थे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल अस्पताल) परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और मजबूत भारत का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में डबल इंजन सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और पुनरुद्धार का कार्य भी करा रही है।

बंगाल को लेकर डॉ. मुखर्जी की भूमिका का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन के दौर में बंगाल के हितों और देश की एकता की रक्षा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से बंगाल का बड़ा हिस्सा भारत के साथ बना रहा, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।

खाद्य और उद्योग नीति में योगदान को बताया महत्वपूर्ण

सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के शुरुआती दौर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने केंद्रीय खाद्य एवं उद्योग मंत्री के रूप में देश की खाद्य और औद्योगिक नीतियों को मजबूत आधार देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होने के कारण जब तत्कालीन सरकार की नीतियों से मतभेद हुआ, तो डॉ. मुखर्जी ने सत्ता से समझौता करने के बजाय अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता दी।

अनुच्छेद 370 के मुद्दे का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 का विरोध करते हुए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस संकल्प को पूरा कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा, राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर किया विशेष स्वागत

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा: राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर किया विशेष स्वागत, इंडो-पैसिफिक एजेंडे पर होगी अहम चर्चा

मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को मंजूरी, यूपी सरकार देगी 85% बीमा प्रीमियम

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का दायरा बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का दायरा बढ़ा, यूपी कैबिनेट ने 35 नए पद जोड़ने को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को योगी कैबिनेट की मंजूरी

मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को योगी कैबिनेट की मंजूरी, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा सुरक्षा कवच

यूपी में खुलेंगे तीन नए निजी विश्वविद्यालय

यूपी में खुलेंगे तीन नए निजी विश्वविद्यालय, कानपुर, गाजियाबाद और फतेहपुर को योगी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी, एआई-रेडी और ग्रीन डेटा हब बनेगा यूपी

उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी: एआई-रेडी और ग्रीन डेटा हब बनेगा यूपी, ₹2 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य