राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

CISF नहीं, RPF के पास ही रहेगी रेलवे सुरक्षा की जिम्मेदारी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में किया स्पष्ट

On: August 5, 2026
Follow Us:
CISF नहीं, RPF के पास ही रहेगी रेलवे सुरक्षा की जिम्मेदारी
---Advertisement---

प्रयागराज (Wed, 05 Aug 2026)। भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर केंद्र सरकार ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। RPF रेलवे सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ही आगे भी रेलवे परिसरों, यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा। इस जिम्मेदारी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

RPF रेलवे सुरक्षा को लेकर राज्यसभा में सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब

राज्यसभा में सांसद रामजी लाल सुमन के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे सुरक्षा की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि RPF अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पहले की तरह करता रहेगा और CISF को यह दायित्व सौंपने संबंधी खबरें केवल अफवाह हैं।

सरकार के इस आधिकारिक जवाब के बाद रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही तमाम चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।

आगरा कैंट की घटना के बाद तेज हुई थीं चर्चाएं

दरअसल, जुलाई 2026 में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक रेल कर्मचारी के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि रेलवे सुरक्षा की जिम्मेदारी RPF से लेकर CISF को सौंपी जा सकती है।

इन चर्चाओं ने कई आरपीएफ कर्मियों के बीच भी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी थी। हालांकि अब रेल मंत्री के स्पष्ट बयान के बाद यह स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।

दोषी कर्मियों पर हुई तत्काल कार्रवाई

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को गंभीरता से लिया गया। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार RPF कर्मियों को निलंबित किया गया है।

इसके साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक संयुक्त जांच समिति का गठन भी किया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यदि किसी भी RPF कर्मी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो स्थापित नियमों के तहत निष्पक्ष जांच की जाती है और दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा RPF के पास ही रहेगी

रेल मंत्रालय के ताजा स्पष्टीकरण से यह स्पष्ट हो गया है कि RPF रेलवे सुरक्षा व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे स्टेशनों की निगरानी और रेलवे संपत्ति की रक्षा की जिम्मेदारी पहले की तरह रेलवे सुरक्षा बल के पास ही रहेगी। साथ ही मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया है कि अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के लिए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी ने देवप्रयाग के मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद

सीएम योगी ने देवप्रयाग के मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद, बोले- चुनौती से घबराएं नहीं, समाधान की ओर बढ़ें

सीएम योगी के सामने नवचयनित अभ्यर्थियों ने व्यक्त कीं भावनाएं

सीएम योगी के सामने नवचयनित अभ्यर्थियों ने व्यक्त कीं भावनाएं, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए जताया आभार

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहर

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- बिना भेदभाव मिली सरकारी नौकरी

सीएम योगी बोले- 'हम नियुक्ति पत्र देते जाएंगे'

सीएम योगी बोले- सपा सरकार में बिना आवेदन के भी होती थी नियुक्तियां, ‘हम नियुक्ति पत्र देते जाएंगे’

सीएम योगी का ऐलान- 6 महीने में एक लाख से ज्यादा सरकारी भर्तियां

‘वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे’, सीएम योगी का ऐलान- 6 महीने में एक लाख से ज्यादा सरकारी भर्तियां

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बदला मौसम, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश; अब मानसून की विदाई के संकेत