राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

सीएम योगी अम्बेडकरनगर में विकास की बौछार, स्वास्थ्य से आवास तक लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात

On: August 7, 2026
Follow Us:
सीएम योगी अम्बेडकरनगर में विकास की बौछार, स्वास्थ्य से आवास तक लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात
---Advertisement---

अम्बेडकरनगर/7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता की सौगात दी। कार्यक्रम में महिला समूहों, दिव्यांगजनों, स्वरोजगारियों, किसानों और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र और सांकेतिक चाबियां वितरित की गईं। मुख्यमंत्री के हाथों मदद मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

सीएम योगी अम्बेडकरनगर में लाभार्थियों को बांटे चेक और चाबियां

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों से जुड़ी लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। वहीं स्वरोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और आवास से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आर्थिक सहायता और अन्य जरूरी दस्तावेज सौंपे गए।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आकृति राव और उत्कर्ष तिवारी को कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए 5.75-5.75 लाख रुपये के चेक दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के तहत हृदय रोग का उपचार कराने वाली अंशी और जूही को भी सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

युवा उद्यमियों और कारोबारियों को मिली मदद

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रमोद कुमार गुप्ता को फ्लोर मिल और आरुषि यादव को ब्यूटी पार्लर के लिए पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया।

वहीं, एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत रीता देवी को कपड़ा व्यवसाय के लिए 48 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा गया।

किसानों और महिलाओं को भी मिली सौगात

कृषि विभाग की ओर से वंदना पटेल को ‘ड्रोन दीदी’ का प्रमाण पत्र दिया गया। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सदस्य कृषक अभिषेक तिवारी को चाबी सौंपी गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत रीना सोनी, मीरा देवी और कल्पनाथ को गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी दी गई।

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में पांच-पांच लाख

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत उर्मिला और यमुरता देवी को पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ऊषा मौर्य को 469.50 लाख रुपये और उमा सिंह को 86.40 लाख रुपये का आरएफ चेक दिया गया।

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। प्रियांशु चौरसिया के अलावा छात्र ध्रुव प्रताप सिंह की माता रंजना सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now