राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं, बोले- सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है

On: July 11, 2026
Follow Us:
गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
---Advertisement---

गोरखपुर, 11 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 250 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से संवाद किया और भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, “घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।”

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पीड़ित को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बारिश के बीच महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में हुआ जनता दर्शन

लगातार बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। यहां आने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से बैठाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं।

करीब 250 फरियादियों से बातचीत के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई होगी।

जमीन कब्जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में कई महिलाओं ने अपने पट्टीदारों और दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पारिवारिक भूमि विवादों में निष्पक्ष पैमाइश और जांच कराकर जल्द समाधान कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी गरीब या कमजोर व्यक्ति की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया है तो उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

कार्यक्रम में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों से उपचार का अनुमानित खर्च (एस्टिमेट) जल्द तैयार कराकर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी जरूरतमंद के इलाज में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा और पात्र लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में की गोसेवा

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन किया। प्रातःकाल उन्होंने गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाकर गोसेवा की।

मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। जनता दर्शन और गोसेवा के माध्यम से उन्होंने एक बार फिर जनसुनवाई और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027, 5 फरवरी से शुरू होंगी इंटर की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी इंटर की परीक्षाएं, हिंदी से होगा आगाज; देखें पूरा टाइमटेबल

यूपी बोर्ड 10वीं डेटशीट 2027. हिंदी से शुरू होगी हाईस्कूल परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं डेटशीट 2027: हिंदी से शुरू होगी हाईस्कूल परीक्षा, 13 फरवरी को गणित और 17 फरवरी को विज्ञान का पेपर

सीएम योगी बोले- रवैया नहीं बदला तो जनता मिटा देगी राजनीतिक अस्तित्व

‘अराजकता का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस’, सीएम योगी बोले- रवैया नहीं बदला तो जनता मिटा देगी राजनीतिक अस्तित्व

गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ का हमला

‘किसानों का पैसा खाने वाली सपा को लगा शाप’, गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ का हमला

'जीत का श्रेय खुद और हार का ठीकरा EVM पर', गोरखपुर में सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला

‘जीत का श्रेय खुद और हार का ठीकरा EVM पर’, गोरखपुर में सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला

सीएम योगी बोले यूपी आज बना महिलाओं के सामर्थ्य की नई पहचान

सीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी आज बना महिलाओं के सामर्थ्य की नई पहचान