राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

Nepal Gen Z Protest: नेपालगंज में हिंसक प्रदर्शन, सेना से झड़प और फायरिंग; भारत-नेपाल सीमा सील

On: September 9, 2025
Follow Us:
Nepal Gen Z Protest: नेपालगंज में हिंसक प्रदर्शन, सेना से झड़प और फायरिंग
---Advertisement---

बहराइच (09 सितम्बर 2025) – नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन मंगलवार को नेपालगंज तक पहुंच गया। विरोध इतना उग्र हो गया कि प्रशासन को भीड़ काबू करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। हालात बिगड़ने पर भारत-नेपाल सीमा को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सीमा पर चौकसी और गश्त बढ़ा दी गई है।

कैसे भड़का आंदोलन?

सुबह से ही धंबोजी चौक, बीपी चौक और नगरपालिका कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में युवा जुट गए। हाथों में तख्तियां लिए वे सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

  • युवाओं ने सड़क पर टायर जलाए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  • सुरक्षा बलों द्वारा रोकने की कोशिश पर झड़प शुरू हो गई।
  • सेना और एपीएफ (Armed Police Force) ने हालात काबू में लाने के लिए हवाई फायरिंग की।
  • प्रदर्शनकारियों ने और उग्र होकर सड़कें जाम कर दीं।

देर शाम तक नेपालगंज की गलियां पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच अखाड़ा बनी रहीं। कई लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

भारतीय सीमा पर सख्ती

नेपालगंज में बवाल बढ़ते ही एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी।

👉 पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी की गई। बिगड़े हालात को देखते हुए सीमा को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
👉 बहराइच एसपी रामनयन सिंह ने कहा कि रुपईडीहा, सुजौली, मोतीपुर और नवाबगंज थानों को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि अशांति भारत की सीमा में न फैल सके।

सीमावर्ती परिवारों की चिंता

हिंसा की खबरों ने भारतीय सीमा से सटे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रुपईडीहा के अनिल कुमार, लक्ष्मीचंद और विजय कुमार जैसे कई परिवारों के रिश्तेदार नेपालगंज में रहते हैं। संचार सेवाएं बाधित होने से संपर्क टूट गया है और परिवारजन अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

हालात पर नजर

नेपालगंज में जारी यह विरोध न केवल नेपाल सरकार के लिए चुनौती बन गया है, बल्कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। फिलहाल सीमा सील है और प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों से बचें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में अब No कर्फ्यू No दंगा , सीएम योगी बोले- माफिया मिट्टी में मिल गए

‘यूपी में अब No कर्फ्यू, No दंगा, हर तरफ सब चंगा ही चंगा’, सीएम योगी बोले- माफिया मिट्टी में मिल गए

हाउस टैक्स बकायेदारों को योगी सरकार की बड़ी राहत

हाउस टैक्स बकायेदारों को योगी सरकार की बड़ी राहत, OTS योजना की तारीख एक महीने बढ़ी; अब 14 दिसंबर तक मौका

छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, यूपी में चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें

छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, ट्रेनों में वेटिंग की मारामारी; यूपी में चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें

सीएम योगी बोले- 2017 से पहले त्योहार आते थे तो कानों में तेल डालकर बैठ जाती थी सरकार

सीएम योगी बोले- 2017 से पहले त्योहार आते थे तो कानों में तेल डालकर बैठ जाती थी सरकार, अब उपद्रव नहीं उत्सव का माहौल

गोरखपुर में बनेगी यूपी की पहली वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी, 491 करोड़ रुपये होंगे खर्च

गोरखपुर में बनेगी यूपी की पहली वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी, 491 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 19 नवंबर को CM योगी करेंगे शिलान्यास

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे टैबलेट, बोले- आपके अंदर बजरंगबली की ताकत

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे टैबलेट, बोले- आपके अंदर बजरंगबली की ताकत, आपको इसका अहसास कराना है