राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

PhysicsWallah IPO: आ गई वो तारीख जिसका था सभी को इंतज़ार, 11 नवंबर से खुलेगा फिजिक्सवाला का IPO

On: November 5, 2025
Follow Us:
PhysicsWallah IPO: 11 नवंबर से खुलेगा फिजिक्सवाला का IPO
---Advertisement---

नई दिल्ली, 05 नवंबर 2025 (बुधवार)। भारत की उभरती एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) आखिरकार अपने पहले पब्लिक इश्यू यानी IPO के साथ बाज़ार में उतारने को तैयार है। कंपनी ने ₹3,480 करोड़ के मेगा IPO के लिए अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल कर दिया है, जिससे अब उन लाखों निवेशकों की उम्मीदें जाग गई हैं जो बीते महीनों से इसकी लिस्टिंग का इंतज़ार कर रहे थे।

कब और कैसे होगा PhysicsWallah IPO?

कंपनी ने बताया कि PhysicsWallah IPO 11 नवंबर 2025 को खुलेगा। एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को एंकर बुक खुलेगी, जिसमें बड़े संस्थागत निवेशक हिस्सा लेंगे। इसके बाद आम निवेशकों के लिए IPO 13 नवंबर तक खुला रहेगा। IPO शेयरों का अलॉटमेंट 14 नवंबर तक फाइनल कर लिया जाएगा और शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर होगी।

इस सार्वजनिक निर्गम (Public Issue) में शामिल है:

  • ₹3,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू
  • ₹380 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS)
    जिसमें कंपनी के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक बूब अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे।

कंपनी की शेयरहोल्डिंग और फंड का इस्तेमाल

वर्तमान में कंपनी में दोनों प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 80.62% है, जबकि सार्वजनिक निवेशकों के पास 19.38% शेयर हैं। इनमें वेस्टब्रिज, हॉर्नबिल कैपिटल, GSV वेंचर्स और लाइट्सपीड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

PhysicsWallah ने IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल इन क्षेत्रों में करने का ऐलान किया है:

  • नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स की फिट-आउट लागत: ₹460.5 करोड़
  • मौजूदा सेंटर्स के लीज़ पेमेंट्स: ₹548.3 करोड़
  • सब्सिडियरी जाइलम लर्निंग के संचालन खर्च: ₹47.2 करोड़
  • सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर: ₹200.1 करोड़
  • मार्केटिंग और ब्रांडिंग: ₹710 करोड़
  • अधिग्रहण (Acquisition) और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए शेष फंड

क्या है फिजिक्सवाला की खासियत?

2020 में अलख पांडे और प्रतीक बूब द्वारा स्थापित PhysicsWallah ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर JEE, NEET और UPSC जैसे टफ कॉम्पिटिटिव एक्जाम्स की तैयारी कराते हुए भारत के छात्रों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। ऑनलाइन क्लासेज, ऐप, यूट्यूब चैनल और हाल ही में लॉन्च किए गए ऑफलाइन सेंटर्स ने इसे भारत के अग्रणी एडटेक ब्रांड्स में शुमार कर दिया है।

कैसा रहा है फिजिक्सवाला का वित्तीय प्रदर्शन?

  • FY25 की जून तिमाही में कंपनी को ₹152 करोड़ का घाटा हुआ, जबकि इसी अवधि में उसका रेवेन्यू 33.3% बढ़कर ₹847 करोड़ हो गया।
  • वित्त वर्ष FY24 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹1,940 करोड़ था, जो FY25 में बढ़कर ₹2,886 करोड़ हो गया— यानी 49% की वृद्धि।
  • इसी दौरान सालाना घाटा भी 79% तक गिरकर ₹243 करोड़ पर आ गया।

IPO को कौन संभाल रहा है?

PhysicsWallah IPO को मैनेज करने वाले बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में शामिल हैं:

  • कोटक महिंद्रा कैपिटल
  • जेपी मॉर्गन इंडिया
  • गोल्डमैन सैक्स (इंडिया)
  • एक्सिस कैपिटल

निवेशकों और मार्केट विश्लेषकों का मानना है कि फिजिक्सवाला का IPO एडटेक इंडस्ट्री में नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है, खासकर छात्रों और निवेशकों की बीच इस कंपनी की पहले से मजबूत पकड़ को देखते हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now