राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

अयोध्या दीपोत्सव 2026: ‘कोप भवन में बैठे मंथरा और मारीच भारत को अस्त-व्यस्त करने की साजिश रच रहे’, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

On: November 7, 2026
Follow Us:
अयोध्या दीपोत्सव 2026, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला
---Advertisement---

अयोध्या/7 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव-2026 के समापन समारोह में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों की तुलना ‘मंथरा और मारीच’ से करते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें नक्सलवाद, आतंकवाद और अराजकता के जरिए भारत को अस्थिर करने की साजिश रच रही हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामराज्य की परिकल्पना साकार होने, अयोध्या के विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का भी उल्लेख किया।

‘मंथरा और मारीच’ भारत को अस्त-व्यस्त करने की साजिश रच रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या धाम में आयोजित दीपोत्सव-2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विरासत, विकास और लोककल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर ‘कोप भवन’ में बैठे मंथरा और मारीच इस व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह की साजिशें रच रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद और अराजकता के जरिए भारत को अस्त-व्यस्त करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो और सामने कितना भी बड़ा सागर क्यों न हो, यदि नीयत साफ, नीति स्पष्ट और जनता के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत हो, तो दुनिया की कोई ताकत विजय प्राप्त करने से नहीं रोक सकती।

राम मंदिर का विरोध करने वालों को रामभक्तों से माफी मांगनी चाहिए

सीएम योगी ने कहा कि राम की पैड़ी पर जगमगाते लाखों दीप केवल दीपोत्सव की भव्यता नहीं बढ़ा रहे, बल्कि रामभक्तों के संकल्प, आस्था और बदलते भारत की तस्वीर भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 36 वर्ष पहले इसी सरयू नदी का जल रामभक्तों के लहू से रक्तरंजित हुआ था। जिन लोगों ने अयोध्या को रक्तरंजित किया, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वे आज फिर सिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता और जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध लगाते थे, वे आज राम मंदिर में दर्शन करने का सपना देख रहे हैं। ऐसे लोगों को रामभक्तों और पूज्य संतों से अपने कृत्यों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और पश्चाताप करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान राम करुणानिधान और भक्तवत्सल हैं। वे सभी पर समान रूप से कृपा बरसाते हैं, लेकिन उनकी भक्ति के लिए सहज और सरल होना आवश्यक है। सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या जगमगा रही है और त्रेतायुग का स्मरण करा रही है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सरयू मैया की आरती कर सभी को त्रेतायुग से जोड़ने का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रामराज्य की परिकल्पना साकार: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और पौराणिक ग्रंथों में रामराज्य की जो परिकल्पना की गई है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतर रही है।

उन्होंने कहा कि जब गरीब को निःशुल्क अन्न योजना का लाभ मिलता है, नौजवान को रोजगार मिलता है, किसान के परिश्रम को सम्मान मिलता है, श्रमिक को उचित मानदेय मिलता है और महिलाएं सुरक्षा के विश्वास के साथ बेखौफ अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं, तब रामराज्य की परिकल्पना साकार होती है।

सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों की सरकार सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के माध्यम से हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही है।

अयोध्या धाम में विकास की नई तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस वर्ष पहले किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि अयोध्या में इतना भव्य दीपोत्सव होगा। उन्होंने पिछली सरकारों पर अयोध्या को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में बिजली की सीमित उपलब्धता, सफाई की समस्या और संकरी गलियां थीं। रामलला टेंट में विराजमान थे और श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कई किलोमीटर तक संकरे रास्तों से गुजरना पड़ता था।

सीएम योगी ने कहा कि आज राम मंदिर तक पहुंचने के लिए फोरलेन मार्गों की व्यवस्था है। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है। रामपथ, श्रीराम जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और धर्मपथ का विस्तार हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास किया गया है और वंदे भारत तथा अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या सोलर सिटी के रूप में भी नई पहचान बना रही है। यह बदलते हुए भारत की तस्वीर है।

महिलाओं की सुरक्षा पर सीएम योगी का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव से निकलने वाला प्रकाश केवल अयोध्या तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि का विश्वास पहुंचा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता। प्रदेश में किसी के पूजा के अधिकार का हनन नहीं हो सकता और न ही कोई दंगा करने का दुस्साहस कर सकता है।

महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि बेटी और बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को रावण जैसी दुर्गति भोगने के लिए तैयार रहना चाहिए।

जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने वालों पर निशाना

सीएम योगी ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश की एकता को खंडित करना चाहते हैं, लेकिन इन कोशिशों का जवाब भगवान श्रीराम का आदर्श चरित्र है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, श्रीराम के आदर्शों में समाज के हर वर्ग के लिए सम्मान, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में समृद्धि का मार्ग और हर नागरिक को सुरक्षा का आश्वासन मिलता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को वर्ष 2047 तक पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

यूपी की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये पहुंची

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के नौ वर्षों की यात्रा और प्रदेश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में पहले दीपोत्सव के दौरान केवल 25 हजार दीपक जलाए गए थे। उस समय प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई थी और कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसा नहीं था।

उन्होंने पिछली सरकारों पर सरकारी धन की लूट और विदेशों में संपत्तियां खरीदने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि जैसे-जैसे दीपों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश की समृद्धि भी बढ़ती गई।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस वर्ष अयोध्या धाम में भी 36 लाख दीप प्रज्ज्वलित हो रहे हैं। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का प्रतीक बताया और कहा कि नौ वर्षों में प्रदेश का बजट देश के सभी राज्यों में सबसे बड़ा हो गया है।

दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति और राज्यपाल भी रहे मौजूद

दीपोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अयोध्या के पूज्य संत-महात्मा, श्रीराम भक्त और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव 2026, 56 घाटों पर जले 36 लाख से अधिक दीप

अयोध्या दीपोत्सव 2026: ‘सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता युग का उल्लास, 56 घाटों पर जले 36 लाख से अधिक दीप

पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत

अयोध्या दीपोत्सव 2026: पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत

यूपी आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, 3.52 लाख से अधिक कर्मियों का बढ़ा पारिश्रमिक

यूपी आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली तोहफा: 3.52 लाख से अधिक कर्मियों का बढ़ा पारिश्रमिक, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी

अयोध्या दीपोत्सव 2026, रामनगरी में एक साथ जले 30 लाख से अधिक दीप

अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी में एक साथ जले 30 लाख से अधिक दीप, बना नया रिकॉर्ड; श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बनता तो फिर कहां बनता, 10वें दीपोत्सव में बोले उपराष्ट्रपति

‘श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बनता तो फिर कहां बनता’, 10वें दीपोत्सव में बोले उपराष्ट्रपति

दिवाली पर यूपी के अस्पताल अलर्ट मोड पर

दिवाली पर यूपी के अस्पताल अलर्ट मोड पर, पटाखों से जलने या हादसे पर तुरंत 108 डायल करें