राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी में एक साथ जले 30 लाख से अधिक दीप, बना नया रिकॉर्ड; श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

On: November 7, 2026
Follow Us:
अयोध्या दीपोत्सव 2026, रामनगरी में एक साथ जले 30 लाख से अधिक दीप
---Advertisement---

अयोध्या/7 नवंबर 2026: अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव-2026 का भव्य आयोजन हुआ। करीब 30 लाख दीपों की रोशनी से पूरी रामनगरी जगमगा उठी। भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने अयोध्या को उत्सव के रंग में रंग दिया। सरयू की महाआरती, ड्रोन शो और आतिशबाजी ने समारोह की भव्यता को और बढ़ाया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक भी किया गया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी ने दीपोत्सव को खास बना दिया।

अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा से

दीपोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा के साथ हुआ। करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंची।

शोभायात्रा में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती 14 झांकियां शामिल रहीं। इसके साथ ही रामायण के सातों कांडों पर आधारित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। 14 राज्यों के 500 से अधिक कलाकारों ने अपनी लोकसंस्कृतियों और परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

शोभायात्रा के आगे बढ़ते ही रामनगरी की सड़कें आस्था और उल्लास से भर उठीं। जगह-जगह अयोध्यावासियों ने पुष्पवर्षा कर कलाकारों का स्वागत किया। जय श्रीराम के जयघोष के बीच लोग इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला।

एक साथ प्रज्वलित हुए 30 लाख 7 हजार 518 दीप

इस वर्ष दीपोत्सव में 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार करते हुए अयोध्या में एक साथ 30,07,518 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही रामनगरी ने दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाया।

दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने दीप प्रज्वलन की यह आधिकारिक जानकारी दी। लाखों दीपों की रोशनी से अयोध्या का दृश्य बेहद भव्य और मनमोहक हो उठा।

उपराष्ट्रपति, सीएम योगी और राज्यपाल ने किया श्रीराम का राजतिलक

दीपोत्सव के दौरान रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की प्रक्रिया शुरू हुई। इस अवसर पर रामचरितमानस की चौपाई—

“प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा।
सुत बिलोकि हरषीं महतारी, बार बार आरती उतारी…”

मंच पर साकार होती नजर आई।

सबसे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिलक कर आरती उतारी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों और रामनगरी के प्रमुख संतों ने भी बारी-बारी से राम दरबार की आरती की।

सरयू की महाआरती, ड्रोन शो और आतिशबाजी ने बढ़ाई भव्यता

दीपोत्सव के दौरान सरयू तट पर महाआरती, आकर्षक ड्रोन शो और आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया। दीपों से जगमगाती रामनगरी में श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया।

अयोध्या का दीपोत्सव एक बार फिर भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और लोकपरंपराओं की भव्य प्रस्तुति का केंद्र बना। लाखों दीपों की रोशनी के बीच रामनगरी में उत्सव का माहौल देर शाम तक बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव 2026, 56 घाटों पर जले 36 लाख से अधिक दीप

अयोध्या दीपोत्सव 2026: ‘सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता युग का उल्लास, 56 घाटों पर जले 36 लाख से अधिक दीप

पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत

अयोध्या दीपोत्सव 2026: पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत

यूपी आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, 3.52 लाख से अधिक कर्मियों का बढ़ा पारिश्रमिक

यूपी आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली तोहफा: 3.52 लाख से अधिक कर्मियों का बढ़ा पारिश्रमिक, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी

अयोध्या दीपोत्सव 2026, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

अयोध्या दीपोत्सव 2026: ‘कोप भवन में बैठे मंथरा और मारीच भारत को अस्त-व्यस्त करने की साजिश रच रहे’, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बनता तो फिर कहां बनता, 10वें दीपोत्सव में बोले उपराष्ट्रपति

‘श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बनता तो फिर कहां बनता’, 10वें दीपोत्सव में बोले उपराष्ट्रपति

दिवाली पर यूपी के अस्पताल अलर्ट मोड पर

दिवाली पर यूपी के अस्पताल अलर्ट मोड पर, पटाखों से जलने या हादसे पर तुरंत 108 डायल करें