लखनऊ, 09 फरवरी 2026। Budget Session 2026 के आगाज़ के साथ ही राजधानी की सड़कों की चाल बदल गई है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और पहले ही दिन संभावित हंगामे व वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह सत्र 20 फरवरी तक प्रस्तावित है, इसलिए अगले कई दिनों तक शहर के प्रमुख मार्गों पर बदला हुआ ट्रैफिक पैटर्न देखने को मिलेगा।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) कमलेश दीक्षित ने बताया कि आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की परेशानी पर लोग यातायात हेल्पलाइन 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
Budget Session 2026 के दौरान ये रहेंगे प्रमुख ट्रैफिक बदलाव
बंदरियाबाग चौराहा क्षेत्र
- बंदरियाबाग से जनभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा।
- वैकल्पिक मार्ग: लालबत्ती चौराहा → कैंट / गोल्फ क्लब → 1090 चौराहा।
डीएसओ चौराहा से हजरतगंज
- डीएसओ से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग बंद।
- वैकल्पिक मार्ग: पार्क रोड → मेफेयर तिराहा।
रायल होटल चौराहा
- रायल होटल से विधानसभा होकर हजरतगंज की ओर आवागमन बंद।
- वैकल्पिक मार्ग: कैसरबाग → परिवर्तन चौक → सुभाष चौराहा → चिरैयाझील
या बर्लिंग्टन → सदर ओवरब्रिज → कैंट।
संकल्प वाटिका पुल (महानगर दिशा से बसें)
- रोडवेज/सिटी बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानसभा की ओर नहीं जाएंगी।
- वैकल्पिक मार्ग: बैकुंठ धाम → 1090 (गांधी सेतु) → बंदरियाबाग → लालबत्ती → कैंट।
केकेसी तिराहा/चारबाग से बसें
- हुसैनगंज, रायल होटल, विधानसभा की ओर बसें प्रतिबंधित।
- वैकल्पिक मार्ग: लोको चौराहा → कैंट / बर्लिंग्टन → कैसरबाग।
गोमतीनगर से आने वाली बसें
- सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानसभा मार्ग बंद।
- वैकल्पिक मार्ग: बैकुंठ धाम → संकल्प वाटिका ओवरब्रिज → चिरैयाझील → कैसरबाग
या 1090 → बंदरियाबाग → लालबत्ती → कैंट।
सिकंदरबाग चौराहा
- हजरतगंज/विधानसभा की ओर सामान्य यातायात रोका जाएगा।
- वैकल्पिक मार्ग: दैनिक जागरण चौराहा → बालू अड्डा → 1090 / चिरैयाझील।
परिवर्तन चौक/हिंदी संस्थान तिराहा
- हजरतगंज होकर विधानसभा जाने पर रोक।
- वैकल्पिक मार्ग: कैसरबाग / चिरैयाझील → संकल्प वाटिका → सिकंदरबाग → 1090 → गोल्फ क्लब → बंदरियाबाग → लालबत्ती → कैंट।
डीएसओ से सिसेंडी/रायल होटल दिशा
- सामान्य यातायात प्रतिबंधित।
- वैकल्पिक मार्ग: हजरतगंज → मेफेयर
या रायल होटल → बर्लिंग्टन → कैंट।
आमजन के लिए सलाह
- अनावश्यक रूप से हजरतगंज–विधानसभा कॉरिडोर से बचें।
- बस चालकों व दैनिक यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग पहले से नोट कर लेने की सलाह।
- पीक आवर्स में अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
यातायात पुलिस का कहना है कि Budget Session 2026 के दौरान सुरक्षा और सुगम आवाजाही दोनों प्राथमिकताएँ हैं। नागरिक सहयोग करेंगे तो जाम की स्थिति काफी हद तक टाली जा सकेगी।
हेल्पलाइन: 9454405155









