राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह? इस युवा तेज गेंदबाज का नाम सबसे आगे

On: August 2, 2026
Follow Us:
IND vs SL, जसप्रीत बुमराह बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह
---Advertisement---

नई दिल्ली, 02 अगस्त 2026। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के टेस्ट सीरीज से बाहर रहने की खबर सामने आई है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल टीम बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि IND vs SL टेस्ट सीरीज में उनकी जगह किस तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम घोषित करते समय बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि बुमराह का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। यदि वह पूरी तरह फिट नहीं पाए गए तो उन्हें दौरे से बाहर रखा जाएगा, ताकि आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

आकिब नबी सबसे आगे, पहली बार मिल सकता है मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुमराह की वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। इसी कारण उन्हें पूरी तरह फिट होने और पर्याप्त रिकवरी का समय देने की योजना बनाई गई है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यदि बुमराह उपलब्ध नहीं होते हैं तो आकिब नबी उनकी जगह टीम इंडिया में शामिल किए जा सकते हैं। ऐसा होने पर यह उनके करियर का पहला सीनियर भारतीय टीम चयन होगा।

आकिब नबी हाल के घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में भी जुड़े थे। श्रीलंका दौरे पर वह इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा रहे हैं, जिससे चयनकर्ताओं की नजर उन पर बनी हुई है।

अनुभवी गेंदबाजों पर भी हो सकता है विचार

यदि चयनकर्ता अनुभव को प्राथमिकता देते हैं तो मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के नामों पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय तक भारत के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं और मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी का अच्छा अनुभव रखते हैं।

वहीं, यदि टीम प्रबंधन भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताता है तो मुकेश कुमार और अंशुल कंबोज भी विकल्पों की सूची में शामिल हो सकते हैं। दोनों पहले भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल बुमराह के श्रीलंका दौरे से बाहर होने को लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अंतिम फैसला चयन समिति और मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। यदि बुमराह वास्तव में उपलब्ध नहीं होते हैं, तो श्रीलंका दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी किसी नए या अनुभवी चेहरे के कंधों पर होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IND vs AFG, भारत ने 2-0 से जीती T20I सीरीज

IND vs AFG: नीतीश-अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी, फिर संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक; भारत ने 2-0 से जीती T20I सीरीज

IND vs AFG, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

IND vs AFG: संजू सैमसन पर मंडरा रहा खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारत कर सकता है दो बदलाव

IND vs AFG 1st T20I, भारत ने 7 विकेट से जीता पहला टी20

IND vs AFG 1st T20I: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने 7 विकेट से जीता पहला टी20

IND W vs BAN W, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में भारत

IND W vs BAN W: शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी, स्पिनर्स का कहर; बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में भारत

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में जंग

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में जंग, स्मृति मंधाना की विस्फोटक फॉर्म और दीप्ति शर्मा की फिरकी पर टिकी नजर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के इंतजामों से संतुष्ट है BCCI

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के इंतजामों से संतुष्ट है BCCI, खराब सुविधाओं की चर्चा के बीच राजीव शुक्ला ने दिया अपडेट