राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादें, बोले- ‘जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन सरकार की प्राथमिकता’

On: May 18, 2026
Follow Us:
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादें, बोले- ‘जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन
---Advertisement---

18 मई 2026|लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। व्यस्त सरकारी कार्यक्रमों के बीच आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन राज्य सरकार का मूल संकल्प है और हर पीड़ित को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

लोकभवन परिसर में आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने जमीन कब्जे की शिकायत रखी तो किसी ने इलाज, पुलिस कार्रवाई और सरकारी योजनाओं से जुड़ी परेशानियां बताईं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों और जिलों के अधिकारियों को भेजते हुए कहा कि मामलों को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए, बल्कि पीड़ितों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को व्यक्तिगत निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि राजस्व विवाद, कानून-व्यवस्था, जमीन कब्जा और सामाजिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही भू-माफियाओं और दबंग तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। जरूरतमंदों के इलाज, गरीबों की सहायता और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया।

बिहार से सिर्फ ‘दर्शन’ करने पहुंची महिला

जनता दर्शन के दौरान एक दिलचस्प और भावुक दृश्य भी देखने को मिला। बिहार से आई एक महिला मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं। जब मुख्यमंत्री ने उनसे उनकी समस्या पूछी तो महिला ने भोजपुरी में कहा, “महाराज जी प्रणाम! हमके कवनो दिक्कत नाही बा, बस आपके दर्शन करेके रहल, त आ गइलीं।”

महिला की बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। मुख्यमंत्री ने उनका अभिवादन स्वीकार किया और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना जरूरी कारण धूप में बाहर निकलने से बचें और परिवार के लोगों का भी विशेष ध्यान रखें।

जनसंवाद से मजबूत हो रहा भरोसा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जनता दर्शन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशासनिक कार्यशैली का अहम हिस्सा बन चुका है। इससे आम लोगों को सीधे अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। यही वजह है कि प्रदेश ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश देने की कोशिश की कि सरकार जनता की शिकायतों को लेकर संवेदनशील है और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ में खुला देश का पहला सैन्य चिकित्सा विभाग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

लखनऊ में खुला देश का पहला सैन्य चिकित्सा विभाग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, नाथपंथ की परंपरा के अनुसार किया विशेष पूजन

गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

संत रविदास नगर नाम फिर होगा बहाल

संत रविदास नगर नाम फिर होगा बहाल, वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा

CM योगी ने मैनपुरी में लिया मुलायम सिंह यादव का नाम, बोले- अखिलेश को नहीं मिली फुर्सत; सैफई मेडिकल प्रोजेक्ट पर घेरा

CM योगी ने मैनपुरी में लिया मुलायम सिंह यादव का नाम, बोले- अखिलेश को नहीं मिली फुर्सत; सैफई मेडिकल प्रोजेक्ट पर घेरा

CM योगी की शिक्षकों से अपील, सोशल मीडिया की अफवाहों से युवाओं को बचाएं

CM योगी की शिक्षकों से अपील: सोशल मीडिया की अफवाहों से युवाओं को बचाएं, विदेशी साजिशों से किया आगाह