राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

UP International Trade Show में CM Youth Conclave की धूम, उद्यमशीलता में युवाओं ने दिखाया गजब उत्साह

On: September 26, 2025
Follow Us:
UP International Trade Show
---Advertisement---

हजारों छात्रों ने स्टॉल्स पर जुटाई जानकारी, 2000 से अधिक बिजनेस इन्क्वायरी दर्ज; स्टार्टअप्स और ब्रांड्स रहे आकर्षण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा (Fri, 26 Sep 2025)UP International Trade Show (UPITS-2025) में आयोजित सीएम युवा कॉनक्लेव का दूसरा दिन पूरी तरह युवाओं के नाम रहा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस मेगा इवेंट में हजारों छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां एक ओर युवा स्टॉल्स पर जाकर नए बिजनेस आइडियाज और इनोवेटिव उद्यमों की जानकारी लेते दिखे, वहीं दूसरी ओर स्टार्टअप्स और स्थापित ब्रांड्स ने अपने बिजनेस मॉडल पेश कर छात्रों को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया।

2000 से अधिक बिजनेस इन्क्वायरी दर्ज

फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मैनपुरी और मथुरा से आए लगभग 700 छात्रों समेत एनसीआर क्षेत्र के 1500 से ज्यादा युवाओं ने प्रदर्शनी का दौरा किया। स्टॉल्स पर युवाओं ने 2000 से अधिक बिजनेस इन्क्वायरी दर्ज कराईं।

खास तौर पर ओसियान इंटरप्राइजेज के कॉरपोरेट गिफ्टिंग स्टॉल पर 125 से ज्यादा युवाओं ने गहरी रुचि दिखाई। वहीं, क्यूटीएम, ग्रिप इंटरनेशनल, प्रॉस्पर ग्रुप और कोशिश सस्टेनेबल सॉल्यूशन्स जैसे मशीनरी सप्लायर्स के बूथ भी युवाओं से खचाखच भरे रहे।

स्टार्टअप्स और फूड ब्रांड्स रहे आकर्षण का केंद्र

कॉनक्लेव के दौरान 20 से अधिक बी-टू-बी मीटिंग्स सम्पन्न हुईं। इस दौरान डॉ. गैराज, मिस्टर सैंडविच, धोबीलाइट, अर्द्धसैनिक कैंटीन और अमूल इंडिया जैसे स्टार्टअप्स व ब्रांड्स ने अपने इनोवेटिव मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने न सिर्फ बिजनेस स्ट्रक्चर को समझा, बल्कि संभावित उद्यमशीलता की राह पर कदम बढ़ाने की प्रेरणा भी ली।

वहीं, विषय विशेषज्ञों ने युवाओं को उद्यमिता, स्टार्टअप स्थापना और बिजनेस मैनेजमेंट पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

योगी सरकार की पहल से बढ़ा युवाओं का आत्मविश्वास

सीएम युवा कॉनक्लेव ने यह साबित कर दिया कि योगी सरकार की नीतियां और UP International Trade Show जैसे प्लेटफॉर्म न केवल बड़े निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी तैयार कर रहे हैं।

युवाओं का कहना है कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपने आइडियाज को सही दिशा देने का मौका मिलता है। यह कॉनक्लेव उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के सपने को भी गति दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आउटसोर्स कमीशन पर सीएम योगी की बड़ी घोषणा

आउटसोर्स कमीशन पर सीएम योगी की बड़ी घोषणा, बोले- एक-डेढ़ सप्ताह में होगा लागू, न्यूनतम मानदेय भी होगा सुनिश्चित

हर घर तिरंगा अभियान को योगी सरकार दे रही रफ्तार

हर घर तिरंगा अभियान को योगी सरकार दे रही रफ्तार, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- राम मंदिर निर्माण के लिए पैसा नहीं देने वाले चंदा चोरी की बात न करें

यूपी में IMSS से अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल शिकंजा

यूपी में IMSS से अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल शिकंजा, 24 घंटे निगरानी; 756 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी, बोलीं- मोबाइल-टीवी नहीं, किताबों से लें ज्ञान

जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, पुलिस की जवाबदेही तय होगी