राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, करीब 200 लोगों की सुनी फरियाद; अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

On: August 30, 2026
Follow Us:
गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
---Advertisement---

गोरखपुर/30 अगस्त 2026: गोरखपुर दौरे पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, तेजी और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और शिकायतों के समाधान में लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।

गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने खुद सुनीं फरियादें

रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर गोरखपुर जनता दर्शन का आयोजन किया गया। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पहुंचे और एक-एक कर उनकी बातें सुनीं।

करीब 200 लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी और पात्र लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जमीन कब्जाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

जनता दर्शन में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी कई लोग मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और कमजोर लोगों को परेशान या विस्थापित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि वह पीड़ित व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता से पेश आए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अन्याय की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारी या इलाज के खर्च से जुड़ी आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज से संबंधित मेडिकल इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए और आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जरूरतमंद लोगों को उपचार में आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बच्चों से पढ़ाई का हाल पूछा, चॉकलेट भी दी

जनता दर्शन में कई लोग अपने बच्चों के साथ भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को उन्होंने चॉकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री का यह अंदाज जनता दर्शन के औपचारिक माहौल के बीच बच्चों और उनके परिजनों के लिए सहज और आत्मीय नजर आया।

भोलू को दुलारते हुए सीएम योगी ने कहा- हमेशा गुस्से में क्यों रहता है?

जनता की समस्याएं सुनने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में भी समय बिताया। अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत उन्होंने गोसेवा की और गोवंश को गुड़-रोटी खिलाई।

इस दौरान मंदिर की गोशाला में मौजूद भोलू नाम के नंदी पर मुख्यमंत्री की खास नजर पड़ी। भोलू कुछ रूठा-रूठा नजर आ रहा था। मुख्यमंत्री ने उसे स्नेह से दुलारा, हाथ से गुड़-रोटी खिलाई और मुस्कुराते हुए कहा, “कैसा हमेशा गुस्से में रहता है।”

इसके बाद उन्होंने भोलू समेत अन्य गोवंश और गायों को भी गुड़-रोटी खिलाई। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या में गोसेवा लंबे समय से एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। रविवार को भी जनता दर्शन और गोसेवा के जरिए उनकी जनसरोकार से जुड़ी दिनचर्या दिखाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीसीएस भर्ती के अंतिम परिणाम पर रोक बरकरार

पीसीएस भर्ती के अंतिम परिणाम पर रोक बरकरार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगे श्रेणीवार आंकड़े

CM योगी ने किया भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975 पुस्तक का विमोचन

CM योगी ने किया ‘भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975’ पुस्तक का विमोचन, आपातकाल के संघर्षों और लोकतंत्र की लड़ाई को किया याद

यूपी में शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

यूपी में शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, तराई से पश्चिमी जिलों तक मौसम बिगड़ने के आसार

यूपी में ऑपरेशन सेफ स्पीड का बड़ा एक्शन, 6777 वाहनों के चालान

यूपी में ‘ऑपरेशन सेफ स्पीड’ का बड़ा एक्शन, 6,777 वाहनों के चालान; 1.38 करोड़ रुपये का जुर्माना

यूपी में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग चलाने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

यूपी में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग चलाने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? योगी सरकार ने सख्त किए नियम

प्रदेश सरकार का दिवाली-छठ पर बड़ा तोहफा, यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली

प्रदेश सरकार का दिवाली-छठ पर बड़ा तोहफा, यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली; कटौती और शटडाउन पर सख्ती