राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

‘हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम’, काकोरी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने; सीएम योगी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

On: August 9, 2026
Follow Us:
काकोरी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने, सीएम योगी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
---Advertisement---

लखनऊ/09 अगस्त 2026। काकोरी की ऐतिहासिक धरती रविवार को राष्ट्रभक्ति के गीतों और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदान की गाथाओं से गूंज उठी। काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित संगीतमय नाट्य प्रस्तुति ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तुति देखी और कलाकारों की जमकर सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल ने डॉ. सुमित श्रीवास्तव के निर्देशन में यह प्रस्तुति दी। कलाकारों ने ‘वंदे मातरम’, ‘हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम’, ‘चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊं’ और ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले’ जैसे देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और काकोरी के वीरों की कहानी को मंच पर जीवंत कर दिया।

प्रस्तुति के दौरान पंडाल में मौजूद दर्शक भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। कलाकारों के अभिनय और गीतों के बीच ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

काकोरी ट्रेन एक्शन की गाथा को मंच पर किया जीवंत

काकोरी ट्रेन एक्शन पर केंद्रित नाट्य प्रस्तुति में कलाकारों ने राष्ट्रनायकों के संघर्ष, साहस और बलिदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों का किरदार निभाने वाले कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों की पेंटिंग पर आधारित ‘वंदे मातरम’ तथा काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों और शासकीय अभिलेखों पर आधारित पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।

राष्ट्रनायकों और शहीदों के परिजनों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्रनायकों और काकोरी के अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान परमवीर चक्र विजेता मनोज पांडेय के भाई मनमोहन पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी की पत्नी कमला द्विवेदी और राइफलमैन सुनील जंग की मां बीना जंग को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और काकोरी के शहीदों के परिजनों को भी सम्मान मिला। इनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण गुप्ता के नाती देवाशीष गुप्ता, रामकृष्ण खत्री के पौत्र रोहित खत्री, शचींद्र नाथ बख्शी की नातिन मीता बख्शी, ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रियांशु सिंह और राजीव सिंह तथा अशफाक उल्ला खां के परिजन आफाक उल्ला खां शामिल रहे।

राजा सिंह की पुत्रवधू राजेश्वरी सिंह और कुंवर सिंह चौधरी की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी चौधरी समेत अन्य परिजनों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

अमर शहीद वाटिका में रोपी त्रिवेणी

कार्यक्रम के दौरान काकोरी शहीद स्मारक परिसर में स्थित अमर शहीद वाटिका का भी विस्तार किया गया। वाटिका में कुल 34 पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी के पौधे लगाए। इसमें पीपल, बरगद और नीम शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, महापौर समेत अन्य अतिथियों ने अशोक के पौधे रोपे।

पौधरोपण कार्यक्रम मुख्य वन संरक्षक (लखनऊ मंडल) रेणु सिंह और अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय की देखरेख में हुआ।

शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, बच्चों के साथ सेल्फी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी ली और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ अमर शहीदों की तस्वीरों के सामने बैठकर फोटो भी खिंचवाई।

स्वतंत्रता संग्राम की यादों से सजी प्रदर्शनी देखी

काकोरी शहीद स्मारक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इसका अवलोकन किया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री के बारे में जानकारी ली।

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने भी अकादमी की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी।

प्रदर्शनी में काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े घटनाक्रम और राष्ट्रवीरों के चित्र प्रदर्शित किए गए थे। इस पूरे आयोजन ने काकोरी के इतिहास को केवल स्मरण करने के बजाय उसे गीत, नाटक, कला और श्रद्धांजलि के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी बोले- यूपी अब रोजगार देने वाला राज्य बना

सीएम योगी बोले- यूपी अब रोजगार देने वाला राज्य बना, सपा-कांग्रेस के दौर में युवा छिपाता था पहचान

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले, सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले: सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं, इनके एजेंडे में विकास नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने किया क्रांतिकारियों का अपमान

योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर में बोले- सपा कांवड़ यात्रा रोकती थी

योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर में बोले- सपा कांवड़ यात्रा रोकती थी, आज शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से बरस रहे फूल

तिरंगा यात्रा लखनऊ में CM योगी की दो टूक

तिरंगा यात्रा लखनऊ में CM योगी की दो टूक- देश के प्रतीकों और महापुरुषों का अपमान करने वाले चेत जाएं

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा