राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

यूपी मौसम अपडेट: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 जिलों में भारी बारिश और 28 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

On: July 1, 2026
Follow Us:
यूपी मौसम अपडेट, प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 जिलों में भारी बारिश
---Advertisement---

लखनऊ, 01 जुलाई। उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है। बुधवार को तराई से लेकर पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगा। इसी बीच गुरुवार के लिए 24 जिलों में भारी बारिश और 28 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बहराइच में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में झमाझम बरसे बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 113 मिमी वर्षा बहराइच में दर्ज की गई, जबकि बिजनौर में 95 मिमी बारिश हुई।

इसके अलावा ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी और संभल तथा हमीरपुर में 65-65 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वाराणसी, हरदोई, मुरादाबाद सहित कई अन्य जिलों में भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है।

28 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

भारी बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने 28 जिलों के लिए गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

अगले दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून तेजी से उत्तर प्रदेश में अपना दायरा बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा, जिससे अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की यह सक्रियता खेती-किसानी के लिहाज से लाभकारी साबित होगी। हालांकि जिन क्षेत्रों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करते हुए अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, 14 जुलाई से शुरू होगा सफर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित: 14 जुलाई से शुरू होगा सफर, 35-45 मिनट में पहुंचेगा कानपुर; बाइक और ऑटो की एंट्री पर रोक

उत्तर प्रदेश सड़क परियोजनाएं, 60 हजार करोड़ की नई सौगात

उत्तर प्रदेश सड़क परियोजनाएं: 60 हजार करोड़ की नई सौगात, नितिन गडकरी बोले- 45 साल में कभी झूठा आश्वासन नहीं दिया

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 4850 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: 4850 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, कई जिलों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Kanpur-Lucknow Expressway, 120 की रफ्तार, AI निगरानी और 45 मिनट का सफर

Kanpur-Lucknow Expressway: 120 की रफ्तार, AI निगरानी और 45 मिनट का सफर… 4,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे आज से शुरू

प्रदेश से दूर हुआ मानसून, अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं

प्रदेश से दूर हुआ मानसून, अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं; गर्मी और उमस का अलर्ट

वाइट कोट सिंड्रोम' का जिक्र कर डॉक्टरों को राजनाथ सिंह की सलाह

‘वाइट कोट सिंड्रोम’ का जिक्र कर डॉक्टरों को राजनाथ सिंह की सलाह, बोले- व्यवहार में भी हो हीलिंग