राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

यूपी में गर्मी का कहर चरम पर, 29 जून से मिलेगी बड़ी राहत; 8-9 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

On: June 26, 2026
Follow Us:
यूपी में गर्मी का कहर चरम पर, 29 जून से मिलेगी बड़ी राहत
---Advertisement---

लखनऊ/26 जून 2026: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर रखा है। हालांकि अब राहत की उम्मीद नजर आने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 29 जून से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके साथ ही तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अगले तीन से चार दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम तेजी से करवट लेगा। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ तापमान में कमी आएगी और कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित बांदा, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में लू का प्रभाव देखने को मिला। वहीं लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच तीव्र लू की चपेट में रहे। गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा और आगरा में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ लखनऊ देश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा फतेहगढ़, अलीगढ़ और कानपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 जून से प्रदेश में वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना है। जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं भी होगी, वहां भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है। उनके अनुसार अधिकतम तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जून से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा शुरू हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल बन रही हैं। मानसून के प्रवेश के बाद इसके पूरे प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और लू का दौर कमजोर पड़ जाएगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिन अभी भी सावधानी बरतने वाले हैं। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और तेज धूप से बचाव करना जरूरी है। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो जून के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति, योगी सरकार के ऊर्जा प्रबंधन ने बनाया नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति, योगी सरकार के ऊर्जा प्रबंधन ने बनाया नया कीर्तिमान

यूपी के हर जिले में बनेगा स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

यूपी के हर जिले में बनेगा स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगी ट्रेनिंग; सीएम योगी का बड़ा ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला: बोले- 2017 से पहले की सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी ‘अपशगुनी’ थी

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं घटीं, युद्ध और महंगे फ्यूल का असर

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं घटीं: युद्ध और महंगे फ्यूल का असर, अब रोजाना सिर्फ 86 उड़ानें संचालित

यूपी की जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट

यूपी की जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट: अगले माह तक सभी कारागारों में होगी सुविधा, डीजी जेल ने जारी किए निर्देश

विश्व युवा कौशल दिवस 2026, सीएम योगी ने 11 युवाओं को किया सम्मान

विश्व युवा कौशल दिवस 2026: सीएम योगी ने 11 युवाओं को किया सम्मान, संघर्ष से सफलता की कहानियों ने जीता दिल