राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

UP Weather Today: यूपी में फिर एक्टिव होगा मानसून, 32 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

On: September 10, 2025
Follow Us:
UP Weather Today
---Advertisement---

UP Weather Today: पूर्वी और पश्चिमी तराई इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।

लखनऊ (10 Sept 2025): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसूनी ट्रफ लाइन ने प्रदेश की ओर रुख किया है, जिसके असर से पूर्वी और पश्चिमी तराई के कई जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यह खबर खासकर किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

कब और कहाँ होगी बारिश?

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि फिलहाल मानसून ट्रफ आगरा और बनारस के बीच से गुजर रही है। इसी कारण पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।

  • 11 और 12 सितंबर: पूर्वी तराई बेल्ट में भारी बारिश की संभावना।
  • 12 सितंबर: पश्चिमी यूपी के नेपाल से सटे जिलों में भी भारी बारिश के आसार।
  • बाकी जिले: लखनऊ समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी।

32 जिलों में अलर्ट

IMD ने बुधवार को यूपी के 32 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात (lightning) का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर बिजली गिरने के दौरान न जाने की सलाह दी है।

रुक-रुक कर होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 13 सितंबर के बीच पूरे पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश होती रहेगी। तराई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक लगातार बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी का इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला

सीएम योगी का इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला, बोले- नेतृत्व में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव

अर्णब चक्रवात का असर खत्म होते ही यूपी में गिरा पारा

अर्णब चक्रवात का असर खत्म होते ही यूपी में गिरा पारा, मुजफ्फरनगर बना सबसे ठंडा जिला

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, सीएम योगी ने किसानों को भी दी राहत की सौगात

लखनऊ, अमौसी की हवा दमघोंटू, चारबाग में शोर बेकाबू

लखनऊ: अमौसी की हवा दमघोंटू, चारबाग में शोर बेकाबू, बारिश के बाद भी राजधानी की हवा में धूल

लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला

‘जिन्ना की तरह देश बांट रहे राहुल, घुसपैठियों का आधार कार्ड बनवा रहे अखिलेश’, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला

निर्मला सीतारमण पहुंचीं बीएचयू, जारी किया स्मारक सिक्का

निर्मला सीतारमण पहुंचीं बीएचयू, मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर जारी किया स्मारक सिक्का