राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

Nikki Yadav Murder Case: पति विपिन भाटी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए किस जेल में बंद रहेगा

On: September 1, 2025
Follow Us:
Nikki Yadav Murder Case: पति विपिन भाटी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए किस जेल में बंद रहेगा
---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली Nikki Yadav Murder case सामने आई है, जिसमें दहेज लोभियों ने एक महिला को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

Nikki Yadav Murder case: आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ग्रेटर नोएडा के इस सनसनीखेज Nikki Yadav Murder Case में आरोपी पति विपिन भाटी पर अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाकर मारने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं और निक्की की सास दयावती भाटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट की सुनवाई के बाद आरोपी विपिन को लुक्सर जेल भेजने का आदेश दिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

विपिन भाटी की गिरफ्तारी के बाद एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान विपिन ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में विपिन के पैर में गोली लगी।

यह घटना उस समय सामने आई जब पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में लाई गई है। उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक निक्की की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

🔗 और ताज़ा समाचार पढ़ने के लिए बुंदेलखंड न्यूज़

दहेज प्रताड़ना और मर्डर का लंबा इतिहास

निक्की की शादी 2016 में विपिन भाटी से हुई थी, जो ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का निवासी है। निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया।

निक्की की बड़ी बहन कंचन पायला ने बताया कि निक्की को लगातार 36 लाख रुपये के दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कंचन ने कहा, “शादी में मनचाहा सामान नहीं मिलने पर निक्की को बेरहमी से मारा गया। मुझे भी कई बार प्रताड़ित किया गया।”

कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया भाटी (दयावती) और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने विपिन के बाद सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, सीएम योगी ने किसानों को भी दी राहत की सौगात

लखनऊ, अमौसी की हवा दमघोंटू, चारबाग में शोर बेकाबू

लखनऊ: अमौसी की हवा दमघोंटू, चारबाग में शोर बेकाबू, बारिश के बाद भी राजधानी की हवा में धूल

लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला

‘जिन्ना की तरह देश बांट रहे राहुल, घुसपैठियों का आधार कार्ड बनवा रहे अखिलेश’, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला

निर्मला सीतारमण पहुंचीं बीएचयू, जारी किया स्मारक सिक्का

निर्मला सीतारमण पहुंचीं बीएचयू, मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर जारी किया स्मारक सिक्का

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा का दायरा सिमटा

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा का दायरा सिमटा, 7 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा उड़ानों का संचालन

पीलीभीत में बोले CM योगी

पीलीभीत में बोले CM योगी: ‘तुष्टिकरण से देश में आतंकवाद बढ़ा, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य’