राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, 76,184 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; जानें कटऑफ और DV/PST की तारीख

On: July 31, 2026
Follow Us:
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, 76,184 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
---Advertisement---

लखनऊ/31 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। बोर्ड ने 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 76,184 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसके साथ ही सभी वर्गों का कटऑफ भी जारी कर दिया गया है।

UP Police Constable Result 2025: 17 अगस्त से शुरू होगी DV/PST प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification-DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test-PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि DV/PST में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों की विस्तृत जानकारी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा का परिणाम upcons2025.com/conwrittentest2025/ पर उपलब्ध कराया गया है। वहीं भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आधिकारिक सूचनाएं uppbpb.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत (Normalized) अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए अलग से तिथि और प्रक्रिया घोषित की जाएगी।

UP Police Constable Result 2025 Cut Off

  • अनारक्षित (पुरुष): 258.03
  • अनारक्षित (महिला): 255.84
  • EWS (पुरुष): 247.93
  • EWS (महिला): 247.35
  • OBC (पुरुष): 251.03
  • OBC (महिला): 249.27
  • SC (पुरुष): 239.34
  • SC (महिला): 236.31
  • ST (पुरुष): 220.10
  • ST (महिला): 211.47

अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण होगा। ऐसे में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले निर्देशों पर लगातार नजर बनाए रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 अगस्त से बिजली उपभोक्ताओं के लिए लगेंगे विशेष समाधान कैंप

1 अगस्त से बिजली उपभोक्ताओं के लिए लगेंगे विशेष समाधान कैंप, बिल संशोधन से मीटर शिकायत तक होगा मौके पर निस्तारण

UP Police Constable Final Answer Key 2026 जारी, यहां से करें डाउनलोड

UP Police Constable Final Answer Key 2026 जारी, यहां से करें डाउनलोड; 76,184 अभ्यर्थी DV-PST के लिए शॉर्टलिस्ट

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, अब ज्यादा किसानों के बच्चों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

UPSSSC PET 2026 Notification, अगस्त में जारी होगा यूपी पीईटी का नोटिफिकेशन

UPSSSC PET 2026 Notification: अगस्त में जारी होगा यूपी पीईटी का नोटिफिकेशन, अब 3 साल तक मान्य रहेगा स्कोर कार्ड

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से UP International Trade Show 2026

UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से इंटरनेशनल ट्रेड शो, 85 देशों के उद्योगपति होंगे शामिल

CM योगी गाजीपुर दौरा, महिलाओं की बनाई पेंटिंग देख मंच पर बुलाया

CM योगी गाजीपुर दौरा: महिलाओं की बनाई पेंटिंग देख मंच पर बुलाया, सीएम योगी ने किया सम्मानित