राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

UP Weather Update: 48 घंटे की तपिश के बाद फिर बदलेगा मौसम, आज से चढ़ेगा पारा

On: May 11, 2026
Follow Us:
UP Weather Update, 48 घंटे की तपिश के बाद फिर बदलेगा मौसम, आज से चढ़ेगा पारा
---Advertisement---

लखनऊ (Mon, 11 May 2026)। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बनी नरमी अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद सोमवार से प्रदेश में तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक अगले 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी और उत्तरी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश गर्मी के असर को कुछ हद तक संतुलित रख सकती है।

12 से 15 मई के बीच बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में किसी बड़े मौसम अलर्ट की स्थिति नहीं है। हालांकि 12 से 14 मई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 12 से 15 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जारी किया है। ऐसे में किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अभी लू का खतरा नहीं, लेकिन गर्मी बढ़ेगी

रविवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम था। यही वजह रही कि दिन में धूप तेज होने के बावजूद लोगों को अपेक्षाकृत राहत महसूस हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में 39.4 और बांदा में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आगरा का अधिकतम तापमान 38.5 और उरई का 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अधिकांश जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर और बढ़ सकता है, लेकिन फिलहाल प्रदेश में भीषण हीटवेव जैसी स्थिति बनने के संकेत नहीं हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, सीएम योगी ने किसानों को भी दी राहत की सौगात

लखनऊ, अमौसी की हवा दमघोंटू, चारबाग में शोर बेकाबू

लखनऊ: अमौसी की हवा दमघोंटू, चारबाग में शोर बेकाबू, बारिश के बाद भी राजधानी की हवा में धूल

लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला

‘जिन्ना की तरह देश बांट रहे राहुल, घुसपैठियों का आधार कार्ड बनवा रहे अखिलेश’, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला

निर्मला सीतारमण पहुंचीं बीएचयू, जारी किया स्मारक सिक्का

निर्मला सीतारमण पहुंचीं बीएचयू, मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर जारी किया स्मारक सिक्का

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा का दायरा सिमटा

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा का दायरा सिमटा, 7 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा उड़ानों का संचालन

पीलीभीत में बोले CM योगी

पीलीभीत में बोले CM योगी: ‘तुष्टिकरण से देश में आतंकवाद बढ़ा, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य’