राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

जनता दर्शन में सीएम योगी का संदेश: पारिवारिक विवाद घर में सुलझाएं, खिलाड़ियों से बोले- पदक जीतिए, नौकरी सरकार देगी

On: July 20, 2026
Follow Us:
जनता दर्शन में सीएम योगी का संदेश, पारिवारिक विवाद घर में सुलझाएं
---Advertisement---

लखनऊ/20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें लीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई, वहीं पारिवारिक विवादों में घर के स्तर पर समाधान निकालने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट वितरित की और मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।

खिलाड़ियों से बोले- अंतरराष्ट्रीय पदक जीतिए, सरकार नौकरी में देगी प्राथमिकता

जनता दर्शन में कई खिलाड़ी भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी तैयारियों और खेल से जुड़े अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को लगातार अवसर दे रही है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, उन्हें पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सफलता के लिए लगातार मेहनत और अनुशासन जरूरी है।

पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बचने की दी सलाह

कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग पारिवारिक विवादों से जुड़ी शिकायतें लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संबंधित पक्षों से विस्तार से जानकारी ली और उनकी काउंसिलिंग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों का समाधान परिवार के भीतर बैठकर निकालना अधिक उचित होता है।

उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसे में परिवार के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में आपसी बातचीत से मतभेद दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। निजी मामलों में बाहरी लोगों की अनावश्यक दखलंदाजी से बचना सभी के हित में है।

राजस्व और पुलिस मामलों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री के सामने राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कई शिकायतें भी आईं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से पूछा कि संबंधित अधिकारियों को शिकायत किए कितना समय बीत चुका है। कई मामलों में देरी की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अनावश्यक हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को चॉकलेट देकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

जनता दर्शन में पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका नाम और कक्षा पूछी। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की, उन्हें चॉकलेट भेंट की और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को भविष्य में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद भी दिया।

जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक जवाबदेही, पारिवारिक सौहार्द और युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

लखनऊ में भूजल संरक्षण पर संगोष्ठी: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

UP Police Constable Result 2026, इस तारीख तक जारी हो सकते हैं नतीजे

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस तारीख तक जारी हो सकते हैं नतीजे

बाराबंकी दौरे पर सीएम योगी ने भगवान लोधेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक

बाराबंकी दौरे पर सीएम योगी ने भगवान लोधेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक, 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

बाराबंकी में CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

बाराबंकी में CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- सपा और कांग्रेस से सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे

यूपी में बदला मानसून का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में बदला मानसून का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान:

बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान: ‘जब सनातन पर खतरा आएगा, कोई नहीं बचेगा’, 542 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात