राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल मनोरंजन एजुकेशन बिजनेस राशिफल

---Advertisement---

‘नाली में घुसे सांसद जी…’ गोरखपुर में सीएम योगी ने ली रवि किशन की चुटकी, मंच पर गूंजे ठहाके

On: July 23, 2026
Follow Us:
गोरखपुर में सीएम योगी ने ली रवि किशन की चुटकी, मंच पर गूंजे ठहाके
---Advertisement---

गोरखपुर|23 जुलाई 2026: गोरखपुर में गुरुवार को विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान उस समय माहौल पूरी तरह खुशनुमा हो गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सांसद रवि किशन पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। गंभीर सरकारी कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री की हास्य शैली और रवि किशन की सहज प्रतिक्रिया ने मौजूद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही करीब 995 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बारिश का किस्सा सुनाकर सांसद रवि किशन पर ली चुटकी

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल की बारिश का एक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि उन्होंने एक दिन सांसद रवि किशन को पानी भरे इलाके में उतरकर अपने हाथों से नाली साफ करते देखा था।

मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने रवि किशन से कहा था, “भाई, नाली साफ करने की बजाय अतिक्रमण हटवा दीजिए, पानी अपने आप निकल जाएगा।”

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी सुनते ही पूरा पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा, जबकि मंच पर मौजूद रवि किशन भी मुस्कुराते नजर आए।

दावत वाले सवाल पर भी छिड़ी हंसी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में रवि किशन की ओर इशारा करते हुए हाल ही में आयोजित एक भोज का भी जिक्र किया। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा, “सुना है रवि किशन ने दावत दी थी, कितने लोगों ने भोजन किया?”

इस पर सामने बैठे कुछ लोगों ने हाथ उठाए। मुख्यमंत्री ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा, “दोनों हाथ मत उठाइए।” इतना सुनते ही एक व्यक्ति ने अपना एक हाथ नीचे कर लिया।

मुख्यमंत्री ने तुरंत मुस्कुराते हुए कहा, “यानी सिर्फ चार लोगों को ही खाना खिलाया।” इस टिप्पणी के बाद पूरा कार्यक्रम स्थल एक बार फिर ठहाकों से गूंज उठा।

मंच पर मौजूद सांसद रवि किशन ने भी हाथ जोड़ते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया, “महाराज जी, पूरे क्षेत्र को भोजन कराया था।” उनके इस जवाब पर मुख्यमंत्री सहित मंच पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधि भी हंस पड़े।

गोरखपुर को मिला पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने फ्लाईओवर पर पैदल चलकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, शिलापट्ट के पास तस्वीरें खिंचवाईं और अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता तथा परियोजना की जानकारी ली।

यह फ्लाईओवर शहर के प्रमुख यातायात मार्गों पर बढ़ते दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है और शहरवासियों को तेज, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

995 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई गति

सिक्सलेन फ्लाईओवर के अलावा मुख्यमंत्री ने करीब 995 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क, आधारभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाना है, जिससे गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी बोले- यूपी अब रोजगार देने वाला राज्य बना

सीएम योगी बोले- यूपी अब रोजगार देने वाला राज्य बना, सपा-कांग्रेस के दौर में युवा छिपाता था पहचान

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले, सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले: सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं, इनके एजेंडे में विकास नहीं

काकोरी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने, सीएम योगी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

‘हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम’, काकोरी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने; सीएम योगी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने किया क्रांतिकारियों का अपमान

योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर में बोले- सपा कांवड़ यात्रा रोकती थी

योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर में बोले- सपा कांवड़ यात्रा रोकती थी, आज शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से बरस रहे फूल

तिरंगा यात्रा लखनऊ में CM योगी की दो टूक

तिरंगा यात्रा लखनऊ में CM योगी की दो टूक- देश के प्रतीकों और महापुरुषों का अपमान करने वाले चेत जाएं